एक्सप्लोरर

भारत- पाकस्तान तनाव के बीच आंतरिक सुरक्षा पर हाई लेवल मीटिंग, चीफ सेक्रेटरी ने क्या दिए निर्देश?

India Pakistan Tension: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत पाकिस्तान में तनाव चरम पर है. विषम परिस्थितियों को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट है. मुख्य सचिव ने आंतरिक सुरक्षा पर अधिकारियों को निर्देश दिए.

Patna News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट है. सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बिहार पुलिस और एसएसबी के जवान सीमांचल इलाके में विशेष निगरानी कर रहे हैं. इसी बीच पटना में शुक्रवार (09, 2025) को आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग समाप्त हो गई है. मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. उन्होंने भारत सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर आंतरिक सुरक्षा की दिशा में विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया.

मीटिंग में गृह सचिव अरविंद चौधरी, डीजीपी विनय कुमार, एडीजी पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद, सभी आयुक्त, आईजी, डीआईजी, डीएम और एसपी के साथ रेल एसपी भी शामिल हुए. मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को संबोधित किया.

आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक

उन्होंने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैन्ड, हवाई अड्डा, धार्मिक- पर्यटन स्थलों और सीमावर्ती इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जिला प्रशासन नागरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करे. सोशल मीडिया पर भी मॉनिटरिंग की जाए. मुख्य सचिव ने आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा के उद्देश्य से डिजिटल पोर्टल बनाया जा रहा है. सुरक्षा को इच्छुक युवा पोर्टल के माध्यम से योगदान दे सकते हैं. बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है.

मुख्य सचिव ने दिए जारी किए दिशानिर्देश

राज्य में सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की जा चुकी हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं. संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक्शन मोड में हैं. उन्होंने बीते गुरुवार (08 मई, 2025) को हाई लेवल मीटिंग में वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे. 

ये भी पढ़ें- बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, महिलाओं ने मारी बाजी, पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget