एक्सप्लोरर

सुबह-सुबह फायरिंग से थर्रा उठा पटना, सैदपुर हॉस्टल में शख्स की गोली मारकर हत्या

Patna Crime News: घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल की है. अचानक गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सहम उठे. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Patna Murder: राजधानी पटना में सुबह-सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल की है. आपसी विवाद में हत्या की बात बताई जा रही है. मृतक का नाम चंदन बताया जा रहा है. हालांकि विवाद किस चीज को लेकर था यह बात अभी सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह घटना शुक्रवार (09 मई, 2025) तड़के की बताई जा रही है. अचानक गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सहम उठे. इलाके में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना बहादुरपुर थाने की पुलिस को दी गई. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. 

बुलाई गई एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम

पटना सिटी के एएसपी अतुलेश झा ने कहा कि आज (09 मई, 2025) सुबह-सुबह बहादुरपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि लगभग 3.30 बजे से 4 बजे के बीच सैदपुर हॉस्टल में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई. थानाध्यक्ष और उनकी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को पता चला कि चंदन नाम का एक व्यक्ति है जिसे आपसी विवाद में गोली मार दी गई है और उसकी मौत हो गई है. एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. लगातार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

शख्स कहां का रहने वाला था यह जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सकी थी. बता दें कि सैदपुर हॉस्टल से अक्सर मारपीट और हंगामे की खबर आती रहती है. सरस्वती पूजा का मौका हो या फिर कोई और आयोजन सैदपुर हॉस्टल पर पुलिस की खास नजर रहती है. इस बीच हत्या जैसी खबर सामने आने से खलबली मच गई है. जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, दी ये सलाह

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी का जाना तय! नहीं दाखिल करेंगे नामांकन
बिहार MLC चुनाव: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी का जाना तय! नहीं दाखिल करेंगे नामांकन
बिहार MLC चुनाव: RJD ने एक सीट पर उतारा उम्मीदवार, सुनील सिंह को दूसरी बार मौका
बिहार MLC चुनाव: RJD ने एक सीट पर उतारा उम्मीदवार, सुनील सिंह को दूसरी बार मौका
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीचर ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, खान सर की गिरफ्तारी की मांग
पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीचर ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, खान सर की गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले - समझौता होकर रहेगा
Live: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले - समझौता होकर रहेगा
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Philippines Earthquake: ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
Embed widget