एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, दी ये सलाह

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है. पप्पू यादव का कहना है कि भारतीय सेना की आधिकारिक सूचनाओं के अलावा युद्ध संबंधी अन्य सारी सूचनाओं पर पाबंदी लगा दी जाए.

India Pakistan Attack: भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई से पाकिस्तान ने बौखला कर हमला करना शुरू कर दिया है. गुरुवार को जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य ठिकानों को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा निशाना बनाया गया. भारत की ओर से भी लगातार जवाब दिया जा रहा है. इन सबके बीच अब राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी है. सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार (08 मई, 2025) की रात एक्स पर पोस्ट कर एक सलाह दी है. 

सांसद पप्पू यादव ने लिखा, "भारतीय सेना की आधिकारिक सूचनाओं के अलावा युद्ध संबंधी अन्य सारी सूचनाओं पर पाबंदी लगा दी जाए! युद्ध जमीन, आसमान और जल के साथ-साथ कूटनीतिक स्तर पर लड़ी जाती है. इसलिए सूचना प्रसारण मंत्रालय ऐसे TRP के भूखे चैनलों पर प्रतिबंध लगाए, वह सिर्फ आधिकारिक सूचनाएं जारी करे."

बिहार कांग्रेस ने किए सिलसिलेवार कई पोस्ट

दूसरी ओर बिहार कांग्रेस ने एक्स पर एक-एक कर कई पोस्ट किए हैं. एक वीडियो शेयर करते हुए बिहार कांग्रेस ने लिखा है, "जम्मू पर हमला करने की ताक में पाकिस्तान. आसमान में दिख रहे हैं ड्रोन, पूरे शहर में ब्लैकआउट. भारतीय सेना दे रही है करारा जवाब!!" एक दूसरे पोस्ट में लिखा गया है, "जब सीमा पर जवान खड़े हैं, तो पीछे पूरा हिंदुस्तान खड़ा है. जय हिंद." एक पोस्ट में लिखा है, "जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं! जय हिंद की सेना."

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. इसमें 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें सबसे ज्यादा टूरिस्ट थे. इसी के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया. अब पाकिस्तान की ओर से उकसावे वाली कार्रवाई की जा रही जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' के दिन बेटी ने लिया जन्म तो खुश हो उठा परिवार, नाम रख दिया- 'सिंदूरी'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget