एक्सप्लोरर

Guest Teachers Protest: पटना में अतिथि शिक्षकों पर पुलिस ने चटकाई लाठी, CM आवास के पास कर रहे थे प्रदर्शन

Patna Police Lathicharge News: बिहार में 4257 अतिथि शिक्षकों की बीते 31 मार्च को सेवा समाप्त कर दी गई है. 25 जनवरी 2018 से राज्य में अतिथि शिक्षकों की सेवा ली जा रही थी.

Patna Guest Teachers Protest: राजधानी पटना में सोमवार (01 अप्रैल) को पुलिस ने अतिथि शिक्षकों पर लाठी चटकाई. अतिथि शिक्षक सीएम आवास के पास प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई. अतिथि शिक्षक सेवा समाप्त किए जाने से नाराज हैं. 4257 अतिथि शिक्षकों की बीते 31 मार्च को सेवा समाप्त कर दी गई है. वह फिर से बहाली और स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं. हालांकि शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों को सेवा मुक्त कर दिया है.

छह सालों काम कर रहे थे अतिथि शिक्षक

दरअसल, बिहार के चार हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षकों से सरकार ने सेवा लेने से मना कर दिया है. 31 मार्च 2024 को ही सेवा समाप्त की गई है. बिहार के 4257 अतिथि शिक्षक पिछले छह सालों से प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालय में काम कर रहे थे. 25 जनवरी 2018 से राज्य में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवा ली जा रही थी.

क्यों हटाए गए 4257 अतिथि शिक्षक?

शिक्षा विभाग के अनुसार वर्तमान में कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए 37 हजार 847, कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 56 हजार 891 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल 94 हजार 738 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. ऐसे में अतिथि शिक्षकों की आवश्यकता नहीं है. बता दें कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने वाले करीब दो लाख 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई है इसलिए अब अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है.

30 मार्च को शिक्षा विभाग ने जारी किया था पत्र

बता दें कि बीते शनिवार (30 मार्च) को इस संबंध में शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया था. पत्र के जरिए कहा गया था कि एक अप्रैल से अतिथि शिक्षकों की सेवा किसी भी परिस्थिति में नहीं ली जाए. यह भी निर्देश दिया गया था कि जिला शिक्षा पदाधिकारियों को अतिथि शिक्षकों के सेवा में नहीं होने का प्रमाण पत्र भी शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराना होगा. ऐसे में नौकरी जाने के बाद शिक्षकों ने सोमवार को पटना में प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में कुत्तों के झुंड ने ले ली महिला की जान, शौच के लिए जा रही थी तभी किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget