एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में कुत्तों के झुंड ने ले ली महिला की जान, शौच के लिए जा रही थी तभी किया हमला

Dogs Attacked on Woman: पूरा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड गांव का है. गांव के ही देवेंद्र कुमार राय ने पालतू कुत्ता सहित अन्य आवारा कुत्तों के हमले की बात बताई है.

Samastipur Dogs Attacks on Woman: बिहार के समस्तीपुर में लोग गली-मोहल्लों में घूमने वाले आवारा पशुओं से परेशान हैं. अब इन पशुओं के साथ-साथ आवारा कुत्तों के आतंक से भी सहमे हुए हैं. कुत्तों के एक झुंड ने शौच के लिए जा रही वृद्ध महिला पर हमला कर दिया. नोच-नोचकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई. घटना बीते रविवार (31 मार्च) सुबह की बताई जा रही है.

पूरा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड गांव का है. मृतक महिला की पहचान वार्ड संख्या आठ निवासी स्व. जदू महतो की पत्नी देवकी देवी (75 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना को लेकर बताया जाता है कि देवकी देवी रविवार की सुबह अपने घर से पास के ही शौच के लिए जा रही थी. इसी दौरान उधर से गुजर रहे कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया.

कई जगह से कुत्तों ने नोचा मांस

बताया जाता है कि कुत्तों ने महिला के शरीर को नोच-नोचकर जख्मी कर दिया. हमले के बाद महिला ने शोर मचाया लेकिन कुत्तों ने कई जगहों से मांस नोच लिया. घटना के बाद उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर महिला पर गई तो लोगों ने उसके घर वालों को इसकी सूचना दी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में मौजूद गांव के ही देवेंद्र कुमार राय ने पालतू सहित अन्य आवारा कुत्तों के हमले की बात बताई.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में इस बार कैसा रहा सिमुलतला का प्रदर्शन? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget