एक्सप्लोरर

Pathan Film: भागलपुर में विरोध, मुजफ्फरपुर में किडनी बेचकर फिल्म देखने के लिए फैन तैयार, पटना में एडवांस बुकिंग

Pathan Film Release: बिहार में कहीं विरोध हो रहा है तो कहीं सब ठीक है. भागलपुर में बजरंग दल ने हंगामा किया है. पोस्टर को फाड़कर प्रदर्शन किया. वहीं लोग इस फिल्म के समर्थन में भी हैं.

पटना/मुजफ्फरपुर/भागलपुर: बिहार में पठान फिल्म (Pathan Film) का कहीं विरोध हो रहा है तो कहीं लोग सपोर्ट में हैं. मुजफ्फरपुर में सीट फुल है. भागलपुर में बजरंग दल ने विरोध जताया. पोस्टर फाड़े और कहा कि फिल्म चलेगी तो हॉल जलेगा. मुजफ्फरपुर के सिनेमाघरों में फर्स्ट शो के ही दौरान लोगों की भीड़ दिखी. शहर के बेला स्थित एक मॉल में आज की करीब 1500 टिकट की बुकिंग सुबह तक हो चुकी है. कुछ ऐसे भी छात्र हैं जो मोतिहारी के मेहसी से मुजफ्फरपुर फिल्म देखने पहुंचे हैं. शाहरुख खान का एक ऐसा भी फैन मिला जिसने कहा कि वह फिल्म देखने के लिए अपनी किडनी भी बेच देगा.

बॉलीवुड फिल्म पठान का भागलपुर में विरोध हुआ. मूवी रिलीज के एक दिन पहले ही सिनेमा हॉल में पोस्टर लगाए गए थे. इन पोस्टरों को फाड़कर हिंदू संगठनों ने अपना विरोध जताया. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मूवी पठान फिल्म पर्दे पर रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई थी. भागलपुर में फिल्म का पोस्टर फाड़ा गया. बजरंग दल ने कहा कि फिल्म चलेगी तो हॉल जलेगा.

पटना में लोग बोले- देखेंगे फिल्म

पटना में रिजेंट सिनेमा हॉल में पठान फिल्म रिलीज हुई है. 12:30 का शो है. एडवांस बुकिंग हो चुकी है. कुछ लोगों ने ऑनलाइन तो कुछ लोगों ने काउंटर से भी टिकट लिया. फिल्म देखने आए लोगों ने कहा कि इस मूवी में कुछ भी गलत नहीं है. फिल्म का विरोध नहीं होना चाहिए. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल इसका विरोध करते रहें. हम लोग डरने वाले नहीं हैं. सिनेमा देखेंगे.

'किसी की भावना आहत नहीं हो रही'

फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने कहा कि न फिल्म के टाइटल से दिक्कत है न बेशर्म रंग गाने में दीपिका ने जो भगवा आउटफिट पहना है उससे दिक्कत है. किसी की भावना आहत नहीं हो रही है. फिल्म में किसी धर्म का अपमान नहीं हो रहा है. चार साल के बाद शाहरुख बड़े पर्दे पर लौटे हैं.

पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

वहीं रिजेंट हॉल के ऑपरेशन हेड संजीत और ओनर ईशान सिन्हा ने कहा कि कुछ भी इस फिल्म में गलत नहीं दिखाया गया है. जिन दृश्यों पर आपत्ति जताई गई थी उसे हटा दिया गया है. वैसे कुछ संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं इसलिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग हम लोगों ने पुलिस से की है.

यह भी पढ़ें- Patna News: आरोपी को पकड़ने गई पटना पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला के कपड़े तक फटे, विरोध पर बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'बिहार में NDA जीता, लोकतंत्र हारा', चुनावी नतीजों समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले तेजस्वी यादव
'बिहार में NDA जीता, लोकतंत्र हारा', चुनावी नतीजों समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले तेजस्वी यादव
कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज
कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक

वीडियोज

Indigo Flight News: हवाई टिकटों के मनमाने किराए पर क्या है सरकार का एक्शन ? | abp News
Khabar Filmy Hain : Bollywood सितारें नजर आए फ़ैशन  गोल्स में,  सभी अलग- अलग अंदाज़ में दिखे
Saas Bahu Aur Saazish: मैं तुलसी से प्यार करता हूं Noinaका दिल हुआ चकनाचूर
IPO Alert: Wakefit Innovations IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Indigo Flight News:  इंडिगो की गड़बड़ी से रुका गायिका उषा उत्थुप का मेगा शो|  Flight Cancellation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'बिहार में NDA जीता, लोकतंत्र हारा', चुनावी नतीजों समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले तेजस्वी यादव
'बिहार में NDA जीता, लोकतंत्र हारा', चुनावी नतीजों समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले तेजस्वी यादव
कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज
कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
कांग्रेस में रहेंगे या छोड़ देंगे? पुतिन के साथ डिनर करने के बाद शशि थरूर ने दिया ये जवाब
कांग्रेस में रहेंगे या छोड़ देंगे? पुतिन के साथ डिनर करने के बाद शशि थरूर ने दिया ये जवाब
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
Viral Parking Hack: कार पर जम गई थी धूल, मालिक ने लिखा ऐसा नोट कि राह चलते लोग भी हंसने लगे- अब हो रहा वायरल
कार पर जम गई थी धूल, मालिक ने लिखा ऐसा नोट कि राह चलते लोग भी हंसने लगे- अब हो रहा वायरल
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
Embed widget