एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2024 Trains: छठ पूजा को लेकर रेलवे की बदइंतजामी की खुली पोल, पटना स्टेशन पर यात्रियों का हाल बेहाल

Chhath Puja 2024 News: छठ पूजा के लिए बिहार लौट रहे यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हैं. पटना स्टेशन पर घंटों इंतजार के बाद भी ट्रेनों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है.

Chhath Puja 2024 Special Trains: छठ पूजा को लेकर अप्रवासी बिहार लौटने लगे हैं, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं. पटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्री घंटों से खड़े हैं. काफी भीड़ है. बिहार के अलग अलग जिलों में जाना है. ट्रेन कब आएगी? इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं है. यात्रियों का कहना है कि 4-5 घंटे से खड़े हैं. बैठने की व्यवस्था नहीं है. ट्रेन कब आएगी? पता नहीं चल पा रहा है. हर बार अलग अलग समय बताया जा रहा है. रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, लेकिन यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है. भगवान भरोसे हम लोगों को छोड़ दिया गया है. 

रेलवे से नहीं मिल रही है सही जानकारी- यात्री

वहीं, कई ऐसे भी यात्री हैं जो ट्रेन से तमिलनाडु, दिल्ली और अलग-अलग जगह से पटना आए हैं, लेकिन यहां से उन लोगों को अपने गृह जिलों में जाने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है. ट्रेनों की लेटलतीफी इसकी वजह है. यात्रियों का कहना है कि पहले तो पांच-छह घंटे देरी से ट्रेन पटना पहुंची. अब जिलों में जाने में दिक्कत हो रही है. लोकल ट्रेन देरी से चल रही है.

वहीं, स्टेशन पर महिलाएं बच्चों के साथ हैं जो घंटों से ट्रेन की इंतजार में खड़ी हैं. महिलाओं का कहना है कि पता नहीं चल पा रहा है कि ट्रेन तब आएगी? हमेशा अनुमानित समय बताया जा रहा है. आखिर कितनी देर हम लोग खड़े रहेंगे?

 यात्रियों को नहीं मिल रही है सीट

छठ पूजा को लेकर ट्रेन में चढ़ना उतरना मुश्किल हो गया है. धक्का धुक्की वाली स्थिति है. वहीं, जनरल बॉगी में गंदगी बहुत है. यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में चढ़ना उतरना जंग लड़ने जैसा है. मारा मारी हो रही है. रेलवे ने कोई व्यवस्था नहीं की है. अंत्योदय एक्सप्रेस की जनरल बॉगी में यात्रियों का कहना है कि सूरत से हम लोग खड़े होकर आ रहे हैं. यहां पर सीट मिली. रात भर बाथरूम में बैठ कर आए हैं. शौचालय जाना मुश्किल हो रहा है. पूरी ट्रेन में गंदगी है. सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इतनी अव्यवस्था पहले नहीं देखे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget