एक्सप्लोरर

Chhath Puja Nahay Khay 2024: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ, कैसे करें? क्या है सही विधि? जानें

Chhath 2024: छठ में शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है. इसमें साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है. बहुत लोग नहाय-खाय के दिन को कद्दू-भात का दिन भी कहते हैं.

Chhath Puja 2024: चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ पूजा की शुरुआत कल (मंगलवार) से होने जा रही है. हिंदू धर्म के लिए छठ पर्व काफी खास माना जाता है. वैसे तो देश के हर राज्यों में यहां तक कि विदेशों में भी लोग अब छठ करने लगे हैं लेकिन बिहार और यूपी के साथ झारखंड में इसे विशेष रूप से मनाया जाता है. कल पहला दिन नहाय-खाय है. छठ व्रती भगवान सूर्य की आराधना करके पूजा की शुरुआत करेंगे. 

दूसरे दिन (बुधवार) खरना होगा. इस दिन उपवास रख कर छठ व्रती शाम में रोटी और गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे. इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास करके गुरुवार की शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत की समाप्ति की जाएगी.

छठ में रखा जाता है शुद्धता का विशेष ख्याल

छठ पर्व हिंदी के कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चौथी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाई जाती है. कल चौथी तिथि है और नहाय-खाय से यह पूजा हो जाएगी. छठ में शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है. इसमें साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है. नहाय-खाय के लिए छठ व्रती सबसे पहले सुबह गंगा या किसी दूसरी नदी में स्नान करते हैं. इसके बाद पूरी शुद्धता के साथ नहाय-खाय का प्रसाद बनाते हैं. 

प्रसाद बनाने में ज्यादातर लोग लकड़ी की जलावन उपयोग करते हैं. क्योंकि लकड़ी को शुद्ध माना जाता है. बहुत लोग नहाय-खाय के दिन को कद्दू-भात का दिन भी कहते हैं. क्योंकि छठ के नहाय-खाय में कद्दू का विशेष महत्व माना जाता है. छठ व्रती अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं. कद्दू के अलावा नया आलू, फूल गोभी, अगस्त का फूल, टमाटर आदि का उपयोग भी किया जाता है. सब्जी के साथ-साथ पकोड़े भी बनाए जाते हैं. नहाय-खाय में सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है.

छठ पर्व घर में भले एक या दो लोग करते हों लेकिन पूरे घर में उल्लास होता है. घर के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेते हैं. कई जगहों पर गंगाजल से ही प्रसाद बनाया जाता है. नहाय-खाय के दिन छठ व्रती प्रसाद बनाने के बाद भगवान भास्कर की आराधना करते हैं. इसके बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं. छठ व्रती के प्रसाद ग्रहण करने के बाद घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोगों खाते हैं.

यह भी पढ़ें- Chhath 2024: तेंदुआ के खौफ के बीच होगा छठ? बिहटा के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर घाट पर जाने से पहले पढ़ लें खबर

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget