एक्सप्लोरर

Jharkhand Elections 2024: क्या झारखंड में हेमंत सरकार की हो रही है वापसी? पप्पू यादव ने किया बड़ा दावा

Pappu Yadav News: झारखंड चुनाव से पहले, ईडी ने घुसपैठ और महिला तस्करी के मामले में 17 ठिकानों पर छापेमारी की. पप्पू यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि वे चुनाव हार गई है.

Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में राजनीतिक बयानबाजी तेज है. वहीं, इस बीच मंगलवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 ठिकानों पर ईडी ने रेड छापेमारी की है. इस मुद्दे पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मंगलवार को कहा कि इससे पता चलता है कि वे (बीजेपी) पहले ही (झारखंड विधानसभा चुनाव) हार चुके हैं. हेमंत सोरेन को वे चुप नहीं करा पाए. अब जब हेमंत सोरेन दूसरी बार सीएम बनने के करीब हैं, तो हमारी आदिवासी बेटियों के 'मंगलसूत्र' छीने जा रहे हैं और उन्हें अपमानित किया जा रहा है.

बीजेपी पर पप्पू यादव का निशाना

आगे पप्पू यादव ने कहा कि ईडी, आईटी और सीबीआई हमारी बेटियों को परेशान कर रही है और इसके जवाब में लोग 13 और 20 नवंबर को अपने वोट से जवाब देंगे. आयकर और ईडी बीजेपी के कार्यालय बन गए हैं.

झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई

बता दें कि बांग्लादेशियों की घुसपैठ और महिलाओं की तस्करी का रैकेट चलाकर अवैध तरीके से कमाई और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने मंगलवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 ठिकानों पर एक साथ रेड शुरू की है. ईडी की टीमें रांची के बरियातू स्थित होटल स्काईलाइन, आश्वी डायग्नोस्टिक के अलावा कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. झारखंड और पश्चिम बंगाल के अन्य शहरों में भी छापेमारी की सूचना है.

वहीं, रांची के बरियातू थाने की पुलिस ने जून महीने में पुलिस ने एक होटल से बांग्लादेश की तीन लड़कियों को पकड़ा था. इनके पास न तो वीजा था न पासपोर्ट. इन्हें कथित तौर पर देह व्यापार कराने के लिए लाया गया था. ईडी को सूचना मिली है कि कई एजेंटों की मदद से बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ कराई जा रही है और उन्हें भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए पैसे लेकर फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge Row: मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर आगबबूला हुई JDU, प्रधानमंत्री के बचाव में उतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget