एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय नामांकन के बाद रोने लगे पप्पू यादव, कहा- 'हमें लात मारते हैं...'

Pappu Yadav News: पूर्णिया सीट को लेकर पप्पू यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. वहीं, इस सीट से निर्दलीय नामांकन के बाद उन्होंने आरजेडी को खूब सुनाया.

Pappu Yadav: कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आज (4 अप्रैल) नामांकन किया. इसको लेकर उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया हूं. सभी का आशीर्वाद हमको मिल रहा है. पूर्णिया को हिंदू, मुसलमान, बैकवर्ड-फॉरवर्ड से बाहर निकालना है. पूर्णिया नेता नहीं बेटा चाहता है. मुझे पूरी उम्मीद है कि जनता का साथ चुनाव में हम को मिलेगा. पूर्णिया की जनता चाहती है कि उद्योग धंधे लगे, फैक्टरी लगे, विकास हो, अस्पताल हो, भ्रष्टाचार खत्म हो. 

वहीं, पूर्णिया में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान वो काफी भावुक हो गए और रोने लगे. उन्होंने कहा कि आपके हर दुख में खड़ा होता हूं फिर भी आप हमको लात मारते हैं. क्यों जांऊ मधेपुरा? आपके लिए लालू यादव सबकुछ हो जाता है. 

'आरजेडी की हर हरकत देख रही है कांग्रेस'
 

बिना नाम लिए आरजेडी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश की गई. आरजेडी पूर्णिया में कभी चुनाव नहीं जीती. महागठबंधन में इस बार पूर्णिया सीट कांग्रेस को आरजेडी ने नहीं दी. बिहार में कांग्रेस की कई सारी सीटें आरजेडी जबरदस्ती छीन ली. कांग्रेस पर आरजेडी दबाव बनाती रही. मैंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया. मेरी पार्टी भी चली गई.

मेरे खिलाफ आरजेडी पूर्णिया में उम्मीदवार उतार दी. आरजेडी से बीमा भारती प्रत्याशी हैं. कल उनके नामांकन में तेजस्वी यादव पूर्णिया आए थे, लेकिन तेजस्वी कल कटिहार किशनगंज क्यों नहीं गए? तारिक अनवर कटिहार में और मोहम्मद जावेद किशनगंज में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. कांग्रेस आरजेडी की हर हरकत को देख रही है, लेकिन गठबंधन इसलिए नहीं तोड़ रही है क्योंकि कांग्रेस को देश प्यारा है. दल बाद में है. यह बात लालू-तेजस्वी को समझना चाहिए.

शहाबुद्दीन की पत्नी को चुनाव में करूंगा मदद- पप्पू यादव

आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे बारे में सोचा. बस उन लोगों का आशीर्वाद बना रहे और मुझे कुछ नहीं चाहिए. मोदी लहर कई नहीं है. सीवान में मैं शहाबुद्दीन की पत्नी को चुनाव में मदद करूंगा और कांग्रेस जहां जहां लड़ रही है सभी जगह समर्थन करुंगा. पूर्णिया में मैं माफियागिरी नहीं होने दूंगा. किसी को हम बुला नहीं रहे हैं. लाखों लोग मेरे पास खुद चलकर आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि लालू यादव का आशीर्वाद चाहता हूं. लालू-तेजस्वी मुझसे नफरत छोड़ दें. राजनीति में दुश्मनी नहीं होती. लालू-तेजस्वी से आग्रह है कि 'इंडिया' गठबंधन को जितने दीजिये. 2025 का विधानसभा चुनाव बाद में लड़िएगा. 2024 का लोकसभा चुनाव पहले अच्छे से लड़ लीजिए.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस और आरजेडी को लगा बड़ा झटका, इन दो नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget