एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस और आरजेडी को लगा बड़ा झटका, इन दो नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बिहार में नेता खूब पाला बदल रहे हैं. वहीं, गुरुवार को कांग्रेस और आरजेडी के दो बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो गए.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. इनके साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं पूर्व लोकसभा उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और संजय मयूख की मौजूदगी में अनिल शर्मा और उपेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

बिहार में दुखी हैं कांग्रेस के नेता

विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार में कांग्रेस अपनी पार्टी को खुद खत्म करने पर तुली हुई है, कांग्रेस आलाकमान बिहार प्रदेश पर जिस तरह से अपने फैसले थोप रही है, उससे कांग्रेस के नेता बिहार में दुखी हैं. वहीं उपेंद्र प्रसाद अपने इलाके के मजबूत नेता हैं. इन नेताओ के आने से पार्टी को बल मिलेगा और उन्हें विश्वास है कि इन नेताओं की क्षमता का सदुपयोग करते हुए पार्टी विकसित भारत की दिशा में और मजबूती से काम करेगी.

अनिल शर्मा का कांग्रेस आलाकमान पर गंभीर आरोप

भाजपा में शामिल होने के बाद बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दोनों ही नेता घोर साम्प्रदायिक नजरिया रखते हैं. सोनिया गांधी अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के न्योते को ठुकरा देती हैं, लेकिन ईसाई धर्म के कार्यक्रम के लिए पार्टी के दो बड़े नेताओं को इटली भेजती हैं. उन्होंने राहुल गांधी की भी कड़ी आलोचना की.

'टिकट देने के लिए मांगे गए पैसे'

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं पूर्व लोकसभा उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद ने बीजेपी में शामिल होने के बाद लालू यादव पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार वह महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे, जिसमें सबसे कम अंतर से हारने वालो में बिहार में वह तीसरे नंबर पर थे, लेकिन इस बार उन्हें टिकट देने के लिए पैसे मांगे गए इसलिए उन्होंने आरजेडी छोड़ने का फैसला किया.

ये भी पढे़ं: Watch: नेहा सिंह राठौर का BJP पर निशाना, कहा- 'देसवा में का बा...', PM मोदी को भी किया टैग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget