एक्सप्लोरर

पप्पू यादव ने जताई मुख्यमंत्री बनने की इच्छा, तेजस्वी और लालू यादव को लेकर कही ये बात

Bihar Politics: पटना में RJD कार्यालय के बाहर सीएम नीतीश कुमार का पोस्टर लगाया गया था जिसमें लिखा था मैं हूं खलनायक. जिसको लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आरजेडी को घेरा है.

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद द्वारा खलनायक बताए जाने पर आरजेडी और कांग्रेस के बीच का अंदरुनी मतभेद खुलकर सामने आने लगा है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. शनिवार को कोलकाता जाने के क्रम में किशनगंज पहुंचे यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार के साथ दो-दो बार सरकार में थे और अभी गठबंधन टूटे हुए 1 साल भी नहीं हुआ है. उस दौरान सदन में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया गया था, तब इन लोगों ने चुप्पी साध ली थी. तब पीएम मोदी ने भी आपत्ति जताई थी.

पूर्णिया सांसद ने आगे कहा कि आरजेडी का यह कृत शर्मनाक है. राजनीति में मर्यादा बरकरार रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने जिससे सदन में राजनीति सीखी उसके खिलाफ ऐसे पोस्टर नहीं लगाने चाहिए. पप्पू यादव ने लालू प्रसाद यादव की बीमारी का हवाला देते हुए कहा कि वो भी कई मुद्दों पर बहक जाते है इसका मतलब उन्हें लेकर भी राजनीति की जाए?

‘शर्मनाक राजनीति नहीं होनी चाहिए’
पप्पू यादव ने कहा कि मुद्दों की राजनीति होनी चाहिए न कि इस तरह की शर्मनाक राजनीति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, विशेष पैकेज नहीं दिया गया,पलायन नहीं रुका इन सब मुद्दों को क्यों नहीं उठाया जा रहा है. बता दें कि शनिवार को पटना आरजेडी कार्यालय के बाहर सीएम नीतीश कुमार का पोस्टर लगाया गया था जिसमें लिखा गया था "में हूं खलनायक". जिसको लेकर पूर्णिया सांसद ने आरजेडी को घेरा है.

‘उन्हें भी मुख्यमंत्री बनने का शौक’
वही जब पप्पू यादव से पूछा गया कि क्या तेजस्वी यादव को इंडी गठबंधन में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में आप पसंद करेंगे, इसपर उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उन्हें भी मुख्यमंत्री बनने का शौक है. लेकिन कांग्रेस को दरकिनार करके कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता.

लालू यादव पर भी कसा तंज
पप्पू यादव ने आगे कहा कि अगर वो मुख्यमंत्री बनते है तो वे तीन महीने के अंदर भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे, किसी भी कीमत पर दंगा नहीं होने देंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक नहीं होने देंगे. उन्होंने  लालू यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि खुद को किंग मेकर कहने वाले लोग जब यह कहते है कि हमने देवगौड़ा और गुजराल को प्रधानमंत्री बनाया तो उस वक्त 65% आरक्षण क्यों नहीं लिया,निजी क्षेत्र में आरक्षण क्यों नहीं लागू करवा पाए.

रिपोर्ट-अब्दुल करीम/किशनगंज

यह भी पढ़ें: बिहार के बेगूसराय में शादी से लौटते समय हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
Virat-Anushka Wedding Anniversary: एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत
एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
Virat-Anushka Wedding Anniversary: एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत
एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
Trump Tariff on Indian Rice: भारत के चावल से खुन्नस में क्यों ट्रंप, इस पर क्यों लगाना चाहते हैं टैरिफ?
भारत के चावल से खुन्नस में क्यों ट्रंप, इस पर क्यों लगाना चाहते हैं टैरिफ?
Video: मालिक की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया कुत्ता, फूट फूटकर लगा रोने- भावुक कर देगा वीडियो
मालिक की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया कुत्ता, फूट फूटकर लगा रोने- भावुक कर देगा वीडियो
क्या विटामिन B12 की कमी से लड़खड़ाते हैं आपके पैर? ये 3 सूप दे सकते हैं तुरंत राहत
क्या विटामिन B12 की कमी से लड़खड़ाते हैं आपके पैर? ये 3 सूप दे सकते हैं तुरंत राहत
Embed widget