एक्सप्लोरर

पप्पू यादव ने CM नीतीश कुमार पर की सवालों की बौछार, एक भी वादा पूरा नहीं करने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पप्पू यादव ने सवाल किया कि भूखमरी मिटाने में बिहार 27 राज्यों में 25वें स्थान पर क्यों है? 15 साल राज करने के बाद भी बिहार देश का दूसरा सबसे गरीब राज्य क्यों है?

पटना: जाप संरक्षक पप्पू यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पप्पू यादव ने सवाल किया कि भूखमरी मिटाने में बिहार 27 राज्यों में 25वें स्थान पर क्यों है? 15 साल राज करने के बाद भी बिहार देश का दूसरा सबसे गरीब राज्य क्यों है? गरीबी मिटाने में बिहार 27 राज्यों में 26वें पायदान पर है. पटना देश का सबसे प्रदूषित शहर है. राज्य के 80 फीसदी सरकारी स्कूलों में शौचालय नहीं है.

शिक्षकों पर दर्ज करवाते हैं केस

उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को नियमित करने और पूर्ण वेतनमान के वादे का क्या हुआ? नीतीश कुमार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया और फिर भी 16वां साल अब मांग रहे हैं. जब शिक्षक अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर केस दर्ज कर दिया जाता है. उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है.

सुशील मोदी अपने कामों का लेखा-जोखा दें

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सुशील मोदी लालूफोबिया के शिकार हैं. अपने ट्वीट में सिर्फ लालू यादव की बात करते हैं. वे पिछले पांच वर्षों में किए गए अपने कार्यों का लेखा-जोखा बताएं. सृजन घोटाला, बालू माफियाओं के साथ समबन्ध और उनका भाई रियल एस्टेट का इतना बड़ा कारोबारी कैसे बना? इन सब के बारे में सुशील मोदी बिहार की जनता को बताएं.

कौन महागठबंधन को कर रहा है कमजोर

पप्पू यादव ने कहा, " बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है महागठबंधन में दरारें पड़ती जा रही हैं. महागठबंधन के बड़े नेताओं रघुवंश प्रसाद सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, शरद यादव, मुकेश साहनी की उपेक्षा हो रही है. बिहार की जनता जानना चाहती है कि आखिर वो कौन पार्टियां है जो महागठबंधन को कमजोर कर रही हैं."

कांग्रेस का साथ देने को हूं तैयार

पप्पू यादव ने कहा, " कांग्रेस, राष्ट्रीय पार्टी है. कांग्रेस के नेताओं को अपने दल की ताकत को समझना चाहिए और बिहार में नेतृत्वकर्ता की भूमिका में आना चाहिए. मैं कांग्रेस का समर्थन करने के लिए तैयार हूं. नेतृत्व की कमान किसी अतिपिछड़ा या दलित नेता को मिलनी चाहिए."

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है. यहां राष्ट्रपति शासन की जरूरत है और आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रपति के देख-रेख में ही होनी चाहिए. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद, प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget