एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोटबंदी पर भड़के पप्पू यादव, PM मोदी से पूछे- '54 हजार करोड़ रुपये कहां गायब...'

2000 Rupee Currency Note: पप्पू यादव कई मुद्दों को लेकर लगातार केंद्र पर हमला बोलते रहते हैं. वहीं, रविवार को 2000 रुपये के नोटबंदी पर उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया.

पटना: 'जाप' प्रमुख पप्पू यादव (Pappu Yadav) रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान 2000 रुपये के नोटबंदी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि क्या नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के तानाशाही से देश चलेगा? 2024 में चुनाव को लेकर किया है. पहले भी बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों ने नोटबंदी को गलत फैसला बताया था. बीजेपी की सरकार से जानना चाहेंगे कि 54 हजार करोड़ रुपये कहां गायब है? अडाणी जैसे लोगों के काले धन को सफेद करने का काम कर रहे हैं. इस देश को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने का काम हो रहा है.

'2000 के नोट में चिप का क्या हुआ'

पप्पू यादव ने कहा कि देश पीएम मोदी से जानना चाहता है ब्लैक मनी कब आएगा? नोटबंदी के बाद देश मे बेरोजगारी और गरीबी क्यों बढ़ गई? आपने कितने लोगों को फायदा दिया है. 61.21 करोड़ जाली नोट गायब है, अपने विरोधियों पर हमला करने के लिए गायब किया है. इनको क्या जरूरत हुई 2000 रुपये के नोट बंद करने की. मीडिया झूठ में भी पीएम मोदी को सपोर्ट करता है. 2000 के नोट में चिप का क्या हुआ? क्या उसे रिसेट करना है.

बिजली कंपनी के खिलाफ आंदोलन होगा- पप्पू यादव

धीरेंद्र शास्त्री पर 'जाप' प्रमुख ने कहा कि बागेश्वर धाम से लड़का गायब है. अर्जी लगाने गया था और गायब हो गया. खोज कर निकाले, नहीं तो मुकदमा करेंगे. आगे उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता पर बिजली का बोझ बढ़ता जा रहा है. नए ट्रैफिक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. बिजली कंपनी के खिलाफ आंदोलन होगा. बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की थी. हालांकि इस मूल्य के नोट बैंकों में जाकर 30 सितंबर तक जमा या बदले जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar: आरसीपी सिंह बोले- 'हमसे लड़ने की औकात नहीं...मेरी बेटी जवाब देगी, CM नीतीश की शराब बंदी को बताया 'फेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget