एक्सप्लोरर

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़की पत्नी, CM नीतीश के लिए कहा- बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं

बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में साल 1989 में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है. मधेपुरा जिले की पुलिस मंगलवार को चार बजे के करीब पटना पहुंची थी.

नई दिल्ली: जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसके बाद अब उनकी पत्नी रंजीत रंजन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी बिहार सीएम पर भड़क गई हैं.

पप्पू यादव की पत्नी और पूर्व सासंद रंजीत रंजन ने सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार को सीएम आवास से निकालकर बीच चौराहे पर खड़ा करने की धमकी दी है. इसके साथ ही उन्होंने पप्पू यादव की जान पर खतरा होने की आशंका जताई है.

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर रंजीत रंजन ने लिखा है, 'नीतीश जी, पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो आपको इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को सीएम आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं.'

आगे उन्होंने लिखा, 'कल पूरे दिन-रात जो आपके प्रशासन ने पटना से मधेपुरा फिर वहां से वीरपुर तक पप्पू यादव जी के साथ जो ड्रामा किया है, वह देख रहे हैं. उन्हें मेडिकल फैसिलिटी अभी तक नहीं मिली है.'

अपहरण मामले में गिरफ्तार

बता दें कि बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में साल 1989 में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है. मधेपुरा जिले की पुलिस मंगलवार को चार बजे के करीब पटना पहुंची और हाई वोल्टेज ड्रामा और विरोध प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव को मधेपुरा के लिए लेकर निकल गई. रात को करीब एक बजे उनकी पेशी करवाई गई.

यह भी पढ़ें: पप्पू यादव ने खराब तबीयत के चलते जेल ना भेजने की लगाई गुहार, हाथ जोड़कर कहा- मुझे डॉक्टरों के बीच रखा जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चाचा की मौत और भतीजा घायल
बिहार: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चाचा की मौत और भतीजा घायल
भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी अफसर की नई पोस्टिंग पर मां का छलका दर्द, दिया भावुक बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी अफसर की नई पोस्टिंग पर मां का छलका दर्द, दिया भावुक बयान
पटना में देर रात बीच सड़क युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ शराब पार्टी में हुआ था विवाद
पटना में देर रात बीच सड़क युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ शराब पार्टी में हुआ था विवाद
बिहार: जून में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, सामान्य से 46% कम बारिश, जुलाई में भी राहत के आसार कम
बिहार: जून में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, सामान्य से 46% कम बारिश, जुलाई में भी राहत के आसार कम

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget