एक्सप्लोरर

Muzafarpur News: पंचायत का तालिबानी फरमान, चोरी के आरोप में युवक को चटवाया थूक, जमकर की पिटाई

Panchayat Tughlaqui Farman: भरी पंचायत में पिटाई के बाद चोर से सैकड़ों बार उठक बैठक कराई गई. वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं.

मुजफ्फरपुर. शहर में पंचायत ने चोरी के आरोप में एक युवक को  तालिबानी (Panchayat Tughlaqui Farman) फरमान सुनाया है. भरी पंचायत ने चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा और जमकर पीटा है. आरोपी को सैकड़ों लोगों के बीच सौ से अधिक बार उठक-बैठक कराई गई. वहीं उठक बैठक और पिटाई के बाद उससे थूक चटवाया गया है. इस दौरान किसी ने पूरे प्रकरण का एक वीडियो बना लिया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. मामला जिला के कटरा थाना क्षेत्र का है. रविवार की रात चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को तालीबानी सजा दी गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है.

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी तक पहुंचा मामला

वीडियो वायरल होने के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं पंचायत में फरमान सुनाने वाले और थूक चटवाने वाले सभी आरोपी घटना के बाद से ही गायब हो गए थे. मामला एसएसपी जयंतकांत तक पहुंचा तो उन्होंने फौरन इसपर संज्ञान लेते हुए कटरा थानेदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए. वहीं पूरे मामले में उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी हैं उसे पकड़ा गया है. पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर कार्रवाई की. अब तीन आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल भेजने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें- Nawada News: पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद करने का मामला, गृह विभाग ने 21 दिन के अंदर मांगी बिहार सरकार से रिपोर्ट

दरअसल, गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर तराजू चोरी करने का आरोप लगा था. आरोपी के ऊपर भरी पंचायत में भीड़ द्वारा प्रहार किया गया. भीड़ ने आरोपी युवक पर महज तराजू चोरी के आरोप लगने के बाद ये फैसला सुनाया. इस दौरान सबसे पहले तो पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई की गई. पिटाई के बाद उसी वक्त उससे सौ बार उठक बैठक करने का आदेश दिया. जब सजा देने वाले पंचायत को तसल्ली नहीं मिली तो उन्होंने आरोपी युवक से थूक चटवाया. वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया और पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढें- Arrah News: बेटी होने के बाद शौचालय की नाली में नवजात को फेंक परिजन फरार, बच्ची को जिंदा बचाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget