एक्सप्लोरर

VIDEO: सरकारी नौकरी लगी तो प्रेमी शादी से मुकरा, प्रेमिका के परिजनों ने समस्तीपुर में कराया 'पकड़ौआ विवाह'

Samastipur News: समस्तीपुर में रेले कर्मी की एक युवती से पकड़ौआ शादी का वीडियो वायरल हुआ है. प्रेमी-प्रेमिका लंबे समय से प्यार में थे लेकिन युवक नौकरी लगने के बाद शादी से इनकार कर रहा था.

Bihar News: समस्तीपुर में इन दिनों मंदिर में रेल कर्मी की ‘पकड़ौआ शादी’ का वीडियो शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 9 अक्टूबर की रात का वीडियो है. मंदिर परिसर में पांच घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद लड़का शादी को तैयार हुआ जिसके बाद मौजूद लड़की वालों ने उसकी शादी मंदिर परिसर में ही करा डाली. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़के की नौकरी लगने के बाद वह शादी मुकरने लगा था.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वरमाला के समय लड़का तैयार नहीं है, लेकिन एक महिला उसे हाथ से धकेलते हुए पाग पहनाने की कोशिश करती है. वहीं, लड़का बार बार पाग को सिर से उतार रहा है. साथ ही लड़की के गले में वरमाला फेंकते हुए पहना रहा है. इस दौरान लड़की जहां खुश है वहीं, लड़का खामोश था. इधर इस पकड़ौआ विवाह को देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुटे रहे. मंदिर में मौजूद लड़की के परिजनों के अनुसार दोनों दूर के रिश्तेदार भी हैं.

दो वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग 

प्रेमी की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव के निवासी विजय सहनी के पुत्र प्रमोद कुमार सहनी के रूप में हुई. वहीं, प्रेमिका की पहचान हलइ ओपी अंतर्गत दरवा (अकौना) गांव निवासी बिरजू सहनी की पुत्री रौशनी कुमारी के रूप में हुई. मंदिर में लड़की के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच दोनों ने आपसी सहमति से कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. युवक बार-बार रौशनी से विवाह करने की बात कह रहा था, लेकिन इसी दौरान युवक की नौकरी भारतीय रेल में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप में भुवनेश्वर उड़ीसा में लग गई.

विद्यापतिधाम में पहुंचे थे प्रेमी जोड़े

आगे लड़की के रिश्तेदारों ने बताया कि नौकरी मिलते ही युवक के सुर बदल गए, वह अपनी बातों से मुकरने लगा. वह कभी 10 लाख रुपये दहेज की मांग करता, तो कभी शादी करने से ही इनकार कर रहा था. बुधवार को एक बार फिर दोनों मिलने के लिए विद्यापतिधाम मंदिर पहुंचे. युवती ने युवक पर शादी करने के दबाव बनाना शुरू कर दिया. जिसके बाद प्रमोद भागने का प्रयास करने लगा. इसी बीच मंदिर परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा होते देख भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. बाद में इसकी सूचना परिजनों को दी गई, घंटों प्रयास के बाद दोनों ने साथ फेरे लिए.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: बांका में तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, संवाद यात्रा में दिए 'मिशन 25' के मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget