एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: एयर मार्शल एके भारती के पिता जीवछलाल ने कह दी बड़ी बात, 'ऑपरेशन से पहले…'

Operation Sindoor: एयर मार्शल एके भारती साधारण परिवार से आते हैं. वो बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता जीवछलाल यादव एक रिटायर्ड क्लर्क हैं. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Operation Sindoor: आज देश-दुनिया में एक तरफ जहां ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हो रही है तो दूसरी ओर डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन्स (DGAO) के एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती का नाम भी सबकी जुबान पर है. इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने अहम भूमिका निभाई है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत चल रहे हवाई अभियानों की निगरानी एयर मार्शल एके भारती द्वारा की जा रही है. अब उनके पिता जीवछलाल यादव ने बड़ी बात कही है.

सबसे पहले यह जान लें कि डीजीएओ एके भारती बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता जीवछलाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब से मालूम हुआ है बहुत गर्व हो रहा है. उन्होंने कहा, "ऑपरेशन से पहले तो नहीं मालूम था… ऑपरेशन के बाद पेपर में आने लगा तो बहुत गर्व हो रहा है." 

'गांव आते हैं तो लोगों से भेंट करते हैं एके भारती'

पिता ने अपने बेटे के बारे में कहा कि देश के लिए वो जो कर रहे हैं बहुत गर्व हो रहा है. उन्होंने बताया कि एक साल से ज्यादा हो गया जब वो घर आए थे. ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि बहुत खुशी हो रही है. देश का नाम हो रहा है. ऑपरेशन सिंदूर में भारत को सक्सेस मिला है. पूर्णिया के लोगों में खुशी है. उन्होंने कहा कि वो (बेटा) आते हैं तो गांव जाते हैं. गांव में रुककर लोगों से भेंट करते हैं. गांव के लोग भी चाहते हैं को वो आएं तो भेंट करें. 

एक सवाल पर कि क्या कभी बेटे ने ऐसी बात कही कि उनके बारे में सुरक्षा कारणों से किसी से बहुत कुछ जिक्र आप ना करें, बात ना करें? इस पर पिता जीवछलाल यादव ने कहा कि नहीं इस तरह का कुछ तो नहीं कहते हैं. मोटा-मोटी जो है वो बताते हैं. अंदरूनी बात तो वो हमको नहीं बताते हैं.

मां ने कहा- मुझे बेटे पर गर्व

उधर एके भारती की मां उर्मिला देवी को भी अपने बेटे पर गर्व है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, "अपने दादा का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने बचपन से ही हवाई जहाज उड़ाने की जिद पाल ली थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद वे देश की सेवा में लग गए. मुझे अपने बेटे पर गर्व है." बता दें कि एके भारती साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता जीवछलाल यादव एक रिटायर्ड क्लर्क हैं. 

यह भी पढ़ें- Watch: शहीद रामबाबू सिंह के भाई को तेजस्वी यादव ने लगा दिया कॉल, बोले- 'आप सब लोगों को…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget