एक्सप्लोरर

Watch: शहीद रामबाबू सिंह के भाई को तेजस्वी यादव ने लगा दिया कॉल, बोले- 'आप सब लोगों को…'

Tejashwi Yadav: शहीद जवान रामबाबू सिंह सीवान के रहने वाले थे. पिछले महीने 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन की थी. सोमवार को परिवार को कॉल आया कि वो शहीद हो गए हैं.

Bihar News: सीवान के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव के रहने वाले रामबाबू सिंह देश के लिए शहीद हो गए हैं. सीजफायर के बाद पाकिस्तान की ओर से किए गए उल्लंघन के कारण बीते सोमवार को उन्हें गोली लग गई थी. आज (बुधवार) पार्थिव शरीर उनके गांव लाया जाएगा. इससे पहले बीते मंगलवार (13 मई, 2025) को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रामबाबू सिंह (Rambabu Singh) के बड़े भाई अखिलेश कुमार से वीडियो कॉल पर बात की. 

तेजस्वी यादव ने बातचीत का वीडियो बुधवार (14 मई, 2025) को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है. तेजस्वी ने शहीद के बड़े भाई अखिलेश कुमार से कहा, "प्रणाम, सब लोगों को गर्व है. हिम्मत से काम लेना है. संवेदना है. मजबूत रहिए. पूरा बिहार, पूरा देश आप लोगों के साथ खड़ा है." तेजस्वी यादव ने पूछा कि भाई की उम्र कितनी थी? इस पर अखिलेश ने जवाब दिया 27 साल. तेजस्वी यादव ने शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर पूछा कि पटना कब पहुंच रहा है? इस पर कहा कि रात (मंगलवार) में वहां से निकलेगा. 

'आप सब लोगों को सलाम है…'

वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पूछा कि कोई है क्या परिवार का वहां आपका? इस पर अखिलेश ने ना में जवाब दिया. तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोग एयरपोर्ट पर रहेंगे. आप सब लोगों को सलाम है. बहुत-बहुत शुक्रिया."  

बता दें कि शहीद जवान रामबाबू सिंह ने पिछले महीने 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन की थी. बीते सोमवार को परिवार को कॉल आया कि वो शहीद हो गए हैं. परिवार वालों ने कहा कि सोमवार को सुबह में रामबाबू और उनकी पत्नी अंजलि की बातचीत हुई थी. दोपहर में यह दुखद खबर आई है. इस खबर के बाद से गांव में मातम पसरा है. बता दें कि शहीद के परिवार को नीतीश सरकार ने 50 लाख की मदद राशि देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें- अब नालंदा का लाल शहीद, एक महीने पहले घर आए थे सिकंदर राउत, सेना में नौकरी के बाद हुई थी शादी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget