एक्सप्लोरर

Operation Golden Dawn में 101.7 किलो सोना के साथ 7 सूडानी नागरिक गिरफ्तार, पटना से जुड़ा है तार, जानिए पूरा खेल

Bihar News: मामला पटना सहित नेपाल सीमा से जुड़ा हुआ है. डीआरआई ने सोना तस्करी के एक बड़े गैंग का खुलासा किया है. इस गिरोह में शामिल अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

पटना: डीआरआई को ऑपरेशन गोल्डन डॉन (Operation Golden Dawn) के तहत एक बड़ी सफलता मिली है. डीआरआई (DRI) ने नेपाल सीमा (India-Nepal)के माध्यम से सक्रिय सूडानी नागरिकों (Sudan) के सोने की तस्करी (Gold Smuggling) करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. डीआरआई के अधिकारियों ने रविवार की देर रात तीन सूडानी नागरिकों को पटना रेलवे स्टेशन (Patna Railway Station) से मुंबई जाने वाली ट्रेन में पकड़ा था. डीआरआई ने पटना, पुणे और मुंबई में अलग-अलग इंटरसेप्शन में कुल 101.7 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 51 करोड़ बताया जा रहा है. अब इस मामले में सात सूडानी नागरिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

पेस्ट के रूप सोना की तस्करी

ज्यादातर जब्त सोना पेस्ट के रूप में है. भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से सोना पटना लाया जा रहा था और फिर ट्रेन, हवाई मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर मुंबई में पहुंचाया जा रहा था. डीआरआई के अधिकारियों ने पटना स्टेशन से सूडानी नागरिकों से 40 पैकेटों में 37.126 किलोग्राम वजन वाले सोने का पेस्ट बरामद किया था जिन्होंने तस्करी के लिए विशेष रूप से स्लीवलेस जैकेट में छुपाने के लिए जगह बनाई थी. तीसरा व्यक्ति सीमा क्षेत्र में तस्करी गतिविधि का समन्वय करने वाला हैं जो सोना तस्करी के लिए परिवहन की व्यवस्था करता था.

दो सूडानी महिला गिरफ्तार

दो सूडानी महिला नागरिकों के दूसरे दल को पुणे में सोमवार को बस के माध्यम से हैदराबाद से मुंबई की यात्रा के दौरान पकड़ा गया था. इनके पास से मिश्रित रूप में 5.615 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद किया गया था. वहीं, पटना से मुंबई की यात्रा कर रहे दो सूडानी नागरिकों के तीसरे दल को सोमवार को मुंबई रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया. 40 पैकेटों में 38.76 किलोग्राम वजनी सोने का पेस्ट इनके पास से बरामद किया गया.

74 लाख विदेशी मुद्रा जब्त

गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर डीआरआई अधिकारियों ने मुंबई में विभिन्न परिसरों से 74 लाख विदेशी मुद्रा और 63 लाख भारतीय मुद्रा के साथ मिश्रित रूपों में लगभग 20.2 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद किया है. इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

डीआरआई की कार्रवाई अभ भी जारी

बता दें कि सोना तस्करी के ऑपरेशन का नाम गोल्डन डॉन डीआरआई ने रखा है. इस ऑपरेशन  में अधिकारियों ने 51 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 101.7 किलोग्राम सोना, 74 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और 63 लाख भारतीय मुद्रा जब्त किया है और अब तक सात सूडानी और तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. आगे की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav CM Date: आ गई तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की तारीख! RJD ने नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget