एक्सप्लोरर

Bihar Bridge Collapse: सुपौल पुल हादसे में एक मजदूर की मौत, कई घायल, ग्राउंड जीरो से पढ़ें रिपोर्ट

Bihar Bridge Collapse: सुपौल पुल दुर्घटना में घायल असम के रहने वाले मजदूर रुद्र सिंह का कहना है कि वहां नाईट शिफ्ट में कुल 16 मजदूर काम कर रहे थे हादसे में 1 की मौत हो गई.

Bihar Bridge Collapse: सुपौल में केंद्र सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना बकौर भेजा पुल का निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं, 10 लोग घायल हो गए. ये हादसा सुबह के 7 बजे के करीब हुआ जब 16 मजदूरों की टीम कोसी नदी के बीच में बन रहे पुल का गार्डर सेगमेंट पर काम रही थी. इस दौरान ये हादसा सामने आया. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत करीब 1200 करोड़ की लागत से बिहार के सबसे लंबा पुल बनाया जा रहा था, जिसे दिसंबर 2024 तक बन जाना है, लेकिन आज सुबह के 7:00 बजे  इसके पिलर संख्या 154 के पास इसका गार्डर सेंगमेंट गिर गया.

उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए है यह महत्वपूर्ण पुल

बकौर भेजा पुल को ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड बना रही है. यह प्रोजेक्ट 5 पैकेजों में बन रहा है. इन्हीं में से एक पैकेज में इस पुल का निर्माण शामिल है. सामरिक दृष्टिकोण से भी यह पुल बहुत अहम है. नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के साथ उत्तर-पूर्व के राज्य इससे जुड़ जाएंगे. बागडोगरा एयरपोर्ट पर भी आने-जाने में काफी आसानी होगी. दो लेन पुल एनएच 527 ए पर मधुबनी के भेजा और सुपौल के बकौर के बीच करीब 13.3 किमी की लंबाई में इस पुल का निर्माण हो रहा है.

मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. डीएम कौशल कुमार और एसपी शैशव यादव तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. इधर इस बीच घटना को लेकर तरह तरह की अफवाह उड़ने लगी. कंपनी का कोई अधिकारी घटना के 2 घंटे बाद तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका था. वहां मौजूद लोग गार्डर सेगमेंट में अन्य मजदूरों के दबे होने की बात कर रहे थे. लोगो का कहना है कि कंपनी द्वारा अनियमितता बरतने के कारण ये हादसा सामने आया है.

डीएम ने घटना की पुष्टि

कोसी के बीच नदी में ये हादसा होने की वजह से रेसक्यू टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचने में 3 घंटे से अधिक का समय लग गया, लेकिन इसी बीच डीएम ने पुष्टि की कि इस घटना में एक मजदूर की मौत हुई है. 10 मजदूर घायल हैं. इधर कंपनी क्रेन मंगा कर गार्डर सेगमेंट को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया है. साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. फिलहाल गार्डर सेंगमेंट में किसी अन्य के अंदर दबे होने की अफवाह पर विराम लग गया है.

होगी उच्च स्तरीय जांच- नीरज कुमार बबलू

घटना में घायल असम के रहने वाले मजदूर रुद्र सिंह का कहना है कि वहां नाईट शिफ्ट में कुल 16 मजदूर काम कर रहे थे हादसे के बाद 1 की मौत हो गयी और 10 मजदूर घायल हो गए और शेष मजदूर कैंप में सुरक्षित हैं. बहरहाल, डीएम ने बताया कि इस मामलें को 3 लोगों की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित हो गई है जो पूरे मामले की जांच करेगी. घटना के बाद बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू मौके पर पहुंच कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही. उन्होने कहा कि ये योजना केंन्द्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है और भारत में किसी भी नदी पर बनने वाला सबसे बड़ा पुल है. 

बहरहाल, घटना वाले गार्डर सेंगमेंट के नीचे कोई भी मजदूर नहीं दबा है, लेकिन इस घटना ने बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि बिहार में बन रहे पुलों पर ही ऐसी घटनाएं क्यों सामने आ रही है?

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Election 2024: जय प्रकाश यादव RJD से बांका सीट के होंगे प्रत्याशी, बेगूसराय से कन्हैया का पत्ता साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget