एक्सप्लोरर

जहरीली शराब से मौत पर CM नीतीश के मंत्री ने साधी चुप्पी, सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी सवालों को किया 'इग्नोर'

बिहार में बीते दिनों कथित जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई है. इस मुद्दे पर विवाद जारी है. विपक्ष हमलावर है. जबकि सत्ता पक्ष के नेता इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आ रहे हैं.

हाजीपुर: शराबबंदी वाले बिहार में बीते दिनों जहरीली शराब से पीने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. एक के बाद एक इतने लोगों की मौत के बाद विपक्ष ने सूबे की नीतीश सरकार (Nitish Government) को घेरना शुरू कर दिया है. इधर, सत्ता पक्ष के नेता इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनडीए के बड़े नेता रविशंकर प्रसाद (Ravishanker Prasad) सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे थे. मंदिर में रविशंकर प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

सवालों से भागते आए नजर

इस दौरान उन्होंने भाषण भी दिया. वहीं, पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया. लेकिन बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर जैसे ही सवाल हुए तो रविशंकर प्रसाद भागते नजर आए. वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हाजीपुर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) भी कुछ ऐसा ही करते नजर आए.

Bihar Crime: प्रेमिका से मिलने गए युवक को गांव के दबंगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद बोले अब भागो, फिर पीछे से मार दी गोली

सम्राट चौधरी ने सवालों से किया किनारा

कार्यक्रम के बाद बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी पूरे तेवर में नजर आए. तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर मिली चुनावी जीत से वे जोश में दिखे. विपक्ष को निशाने पर लेते हुए उन्होंने बयान भी दिया. लेकिन जैसे ही शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत को लेकर सवाल हुआ तो मंत्री भाग खड़े हुए. सवाल सुनते ही वे बिना कुछ बोले चलते बने. 

मुख्यमंत्री ने कही समीक्षा की बात

मालूम हो कि कानून के होने के बावजूद इतने लोगों की मौत के बाद सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है. हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की समीक्षा करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें -

OMG! सिवान में मिला 22 फीट का अजगर, लोगों ने कहा- यह तो बच्चे को भी निगल सकता है, देखें एक क्विंटल का सांप

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा- विपक्ष के सुझावों पर विचार करेंगे, शराबबंदी नाकाम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget