एक्सप्लोरर

OMG! सिवान में मिला 22 फीट का अजगर, लोगों ने कहा- यह तो बच्चे को भी निगल सकता है, देखें एक क्विंटल का सांप

सांप के मिलते ही यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई. इसे देखने के लिए लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई. तीन घंटे बाद पहुंचकर वन विभाग की टीम सांप को अपने साथ लेकर चली गई.

सिवानः हुसैनगंज थाना इलाके के हथोड़ा गांव में नहर के पास खेत से गुरुवार को एक 22 फीट का विशाल अजगर सांप (Python Snake) मिला. जैसे ही लोगों को इस बात की खबर हुई कि 22 फीट का अजगर मिला है तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर सांप को खेत से बाहर निकाला. वन विभाग को सूचना दी लेकिन टीम करीब तीन घंटे बाद पहुंची. इसके बाद सांप को लेकर अपने साथ चली गई.

बताया जाता है कि एक युवक गुरुवार को सिवान के हुसैनगंज थाना इलाके के हथोड़ा गांव में नहर के रास्ते खेत की तरफ जा रहा था. इस दौरान उसने देखा कि नहर के किनारे खेत में ही एक विशाल अजगर है. एक नजर देखने के बाद वो भी सन्न रह गया और उसके रोंगटे खड़े हो गए. वह मौके से भागा और आकर इसके बारे में गांव के लोगों को बताया. जिसके बाद काफी संख्या में लोग अजगर को देखने के लिए नहर के पास पहुंचे. ग्रामीण मौके पर पहुंचकर भाग रहे अजगर को पकड़ लिया. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: गया में पिता का नाम पूछकर 7 साल के बच्चे का अपहरण किया, फोन कर मांगी 25 लाख रुपये की फिरौती

एक क्विंटल के आसपास होगा सांप का वजन

सांप के मिलते ही यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई. इसे देखने के लिए लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई. बताया जा रहा है कि यह अजगर सांप करीब 22 फीट का है. इसका वजन भी करीब एक क्विंटल के आसापस होगा. इतना ही नहीं बल्कि यह 12 साल के बच्चे तक को भी निगल सकता है. गांव में इतना बड़ा अजगर मिलने के बाद लोगों में दहशत है. बता दें कि गांव के थोड़ी दूरी पर दाहा नदी बहती है. इसके पास से होकर हथोड़ा गांव के समीप से नहर निकली हुई है. यहां इतना बड़ा सांप मिलने से इलाके में हड़कंप मचा है.

इधर वन विभाग के पहुंचने से पहले काफी देर तक सांप के पास लोग उसे घेरकर खड़ रहे. कोई फोटो ले रहा था तो कोई वीडियो बना रहा था. इस दौरान लोग अजगर को घेरकर भी खड़े थे ताकि वह कहीं भागे तो लोग उसे देख सकें और पकड़ सकें. वन विभाग को सूचना दिए जाने के करीब तीन घंटे बाद टीम पहुंची थी. इतने देर तक लोग मदारी की तरह अपनी जान हथेली पर रखकर खेलते रहे.

यह भी पढ़ें- Diwali 2021: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास में मनाई दिवाली, पूरे परिसर को दीये से सजाया, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget