एक्सप्लोरर

Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में जातीय गणना की रिपोर्ट पर लिया गया बड़ा फैसला, इनको मिलेगा 2-2 लाख रुपये

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट में सीएम चिकित्सा सहायता योजना के तहत किडनी के इलाज के लिए 2.5 लाख रुपए मिलेगा. इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसला लिया गया.

पटना: नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) ने एक बार फिर बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं. नीतीश कैबिनेट में मंगलवार को 18 एजेंडों पर मुहर लगी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय नीतीश सरकार ने जातीय गणना में जिन 94 लाख गरीब परिवारों को चिह्नित किया था, उनको 2-2 लाख रुपये की राशि देने पर सहमति बनी है. नीतीश सरकार का ये फैसला गेम चेंजर साबित होगा. खास बात ये है कि इस राशि को तीन किश्तों में दिया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा. वहीं, सड़क दुर्घटना में मौत पर परिजन को मिलने वाली राशि में इजाफा किया गया है. सड़क दुर्घटना में मौत पर अब पांच लाख रुपए मिलेगा. पहले 4 लाख की मदद मिलती थी. सीएम प्रोत्साहन राशि में भी इजाफा किया गया है.

पहले 19 एजेंडों पर लगी थी मुहर 

वहीं, सीएम चिकित्सा सहायता योजना के तहत किडनी के इलाज के लिए 2.5 लाख रुपए मिलेगा. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लघु उद्यमी योजना के तहत राज्य में 62 उद्योग लगाने के लिए सरकार ने राशि स्वीकृत की है. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य मंत्री शामिल हुए. साल की यह दूसरी बैठक थी. इससे पहले, कैबिनेट की बैठक 8 जनवरी को हुई थी, जिसमें 19 एजेंडों पर मुहर लगी थी.

गया में 25 एकड़ में लगेगा सोलर प्लांट

मोकामा नगर परिषद में जल निकासी योजना को स्वीकृति मिली है. दिल्ली का बिहार निवास नए सिरे से बनाया जाएगा. बिहार निवास पर कुल 121 करोड़ 83 लाख रुपए खर्च की जाएगी. मोकामा नगर परिषद में जल निकासी योजना की स्वीकृति दी गई है. मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम के लिए 40 करोड़ 56 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है. ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण बुडको की ओर से कराई जा रही है. गया जिला के दाऊद नगर में सोलर प्लांट लगेगा. कुल 25 एकड़ 89 डिसमिल जमीन पर सोलर प्लांट निर्माण किया जाएगा.

ये भी पढे़ं: JDU Statement: 'RJD के साथ कांग्रेस और वामपंथी...', I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग के पेंच पर विजय चौधरी बहुत कुछ बोल गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव
'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget