एक्सप्लोरर

बिहार में महागठबंधन सरकार को झटका! RJD को छोड़ विधानसभा चुनाव में JDU का साथ देने वाला यह नेता BJP में शामिल

Ajit Yadav Joined BJP: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पार्टी में शामिल कराया है. पीएम मोदी से प्रभावित होकर 2020 में इस नेता ने जेडीयू प्रत्याशी का साथ दिया था.

नवादा: आरजेडी (RJD) के नेता रहे और विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) को मदद करने वाले नेता अजीत यादव (Ajit Yadav) ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. माना जा रहा है कि यह महागठबंधन की सरकार के लिए झटका है. सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (BJP Sanjay Jaiswal) ने पार्टी में शामिल कराया.

2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित होने के बाद आरजेडी उम्मीदवार मो. कामरान का खुलकर विरोध करते हुए अजीत यादव ने जेडीयू प्रत्याशी पूर्णिमा यादव का समर्थन किया था. बीजेपी में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय पीएम मोदी से प्रभावित होकर जदयू प्रत्याशी का साथ दिया था, लेकिन अब जेडीयू ने आरजेडी के साथ नाता जोड़ लिया है इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

यह भी पढ़ें- Crime News: आरा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शाम में खाना खाकर घर से निकला था, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिला शव

लगाया था धोखाधड़ी का आरोप

2020 में गोविंदपुर विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से मो. कामरान को आरजेडी का प्रत्याशी बनाया गया तो पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो गया था. पांच अक्टूबर 2020 को आरजेडी के कद्दावर नेता और प्रदेश महामंत्री सह जिला पार्षद अजीत यादव ने आरजेडी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में जिला परिषद अजीत यादव ने जेडीयू के समर्थन का एलान कर दिया था. आरजेडी के खिलाफ मैदान में उतरकर जेडीयू के पूर्व विधायक कौशल यादव और पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव के साथ चुनाव के मैदान में सामने आए थे. जेडीयू के हाथ को मजबूत करने के लिए पार्टी के साथ हर बैठक में उपस्थित होकर जेडीयू के हाथों को मजबूत करने लगे थे. अब जेडीयू और आरजेडी के एक साथ हो जाने पर उन्होंने यह कदम उठाया है.

यह भी पढ़ें- Banka News: बांका-भागलपुर रेलखंड पर पति-पत्नी और एक बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत, बाइक से पार कर रहे थे क्रॉसिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget