एक्सप्लोरर

Bihar Oath Ceremony: नीतीश कुमार 9वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, इन 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में रविवार (28 जनवरी) को नए सरकार का गठन हो गया. नीतीश कुमार ने सुबह महागठबंधन से अलग होने के एलान के बाद शाम को एकबार फिर सीएम के रूप में शपथ ली.

Bihar News: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने नौवीं बार बतौर सीएम शपथ ली.  जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज ही महागठबंधन से अलग होने का एलान कर एनडीए (NDA) ज्वाइन कर लिया था. नीतीश कुमार के साथ आठ और मंत्रियों ने शपथ ली है. इसमें सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) भी हैं जिन्हें बतौर डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है. 

डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी को बीजेपी ने विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना था. इन दोनों के अलावा बीजेपी की तरफ से डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, हम (HAM) से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली.  

राबड़ी सरकार में मंत्री रह चुके हैं सम्राट
बिहार के मुंगेर से ताल्लुक रखने वाले सम्राट चौधरी पहले भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. सम्राट राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रहे हैं. वह राजनीतिक परिवार से आते हैं. उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार के विधायक रहे हैं जबकि मां पार्वती देवी भी विधायक रही हैं. हालांकि छह साल पहले ही उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी और पिछले साल मार्च उन्हें बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. वह बिहार विधान परिषद में बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं.

विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं विजय सिन्हा
विजय कुमार सिन्हा की बात करें तो वह बीजेपी-जेडीयू की पूर्ववर्ती सरकार में श्रम मंत्री रहे हैं. वह 2010 से लखीसराय विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह वर्ष 2020 से 2022 तक विधानसभा स्पीकर रहे हैं. विजय सिन्हा विधायक बनने से पहले बीजेपी संगठन का काम देखते थे. उन्हें साल 2000 में बीजेवाईएम का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था. वह बीजेपी के किसान मोर्चा से भी जुड़े रहे हैं. मंत्रियों में संतोष कुमार सुमन का नाम भी बेहद खास है. वह पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे हैं. वह फिलहाल एचएएम के विधान परिषद सदस्य हैं. वह 2020-2022 के बीच एनडीए सरकार में मंत्री रहे हैं. 

बिहार के नए सरकार जातिगत समीकरण
बिहार के नवगठित मंत्रियों के समूह में जातिगत समीकरण पर विशेष ध्यान रखा गया है. सीएम नीतीश कुमार जहां कुर्मी समाज से आते हैं तो विजय कुमार चौधरी भूमिहार हैं और श्रवण कुमार भी कुर्मी समाज से हैं. दूसरी तरफ निर्दलीय सुमित सिंह राजपूत हैं तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से और विजय कुमार सिन्हा कायस्थ समाज से आते है. वहीं, संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्कुल रखते हैं. 

ये भी पढ़ें- Bihar Political Crisis: 'हमने कभी समझौता नहीं किया, भाई तेजस्वी ने नौकरियां देकर दिखाई', एबीपी न्यूज से बोलीं लालू यादव की बेटी रोहिणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget