एक्सप्लोरर

VIDEO: नीतीश कुमार ने सदन में पलटा 'सेक्स ज्ञान' वाला 'पन्ना', अब आया तेजस्वी यादव का बयान

Nitish Kumar Remarks: नीतीश कुमार सदन में बोल रहे थे. उनके बयान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि ये पूरी तरह सार्थक है कि नीतीश कुमार बीमार हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार (07 नवंबर) को सदन में जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर 'सेक्स ज्ञान' का ऐसा 'पन्ना' पलटा कि उनका बयान वायरल होने लगा है. बीजेपी ने नीतीश कुमार के बयान पर घेरा है तो वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने माफी मांगने के लिए कहा है. नीतीश कुमार के बयान पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया है.

सबसे पहले समझिए नीतीश कुमार ने क्या कहा

नीतीश कुमार सदन में अपनी बात रख रहे थे इसी दौरान उन्होंने कहा, ''जब शादी होगा लड़का-लड़की का तो जो पुरुष है वो करता है न... उसी में वो पैदा हो जाता है. लड़की पढ़ लेती है तो वो करेगा ठीक है लेकिन... करता तो है. जान लीजिए कि संख्या घट रही है. इसमें कमी आई है...''

तेजस्वी बोले- इसे गलत तरीके से नहीं लेना चाहिए

नीतीश कुमार के बयान पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "अगर कोई इस बयान का गलत मतलब निकालता है तो ये गलत बात है. मुख्यमंत्री का बयान सेक्स एजुकेशन को लेकर था. जब भी सेक्स एजुकेशन की बात की जाती है तो लोग शर्माते हैं, झिझकते हैं, जिससे बचना चाहिए. इसकी पढ़ाई तो अब स्कूलों में होती है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए व्यावहारिक तौर पर क्या किया जाना चाहिए. इसे गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए."

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया बीमार

सीएम नीतीश के बयान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि ये पूरी तरह सार्थक है कि नीतीश कुमार बीमार हैं. भारत का संविधान ये कहता है कि जो व्यक्ति बीमार है उसे गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है. कोई न कोई मुख्यमंत्री को गलत दवाई देने का काम कर रहा है. ये जांच का विषय है.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा- 'माफी मांगें नीतीश कुमार'

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष ने कहा, "एनसीडब्ल्यू इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से सीएम नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट माफी की मांग करती है. विधानसभा में उनकी अशोभनीय टिप्पणी अपमानजनक है." उनके भाषण के दौरान इस्तेमाल की गई ऐसी अपमानजनक और घटिया भाषा हमारे समाज पर एक काला धब्बा है."

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: अमित शाह को राबड़ी देवी का जवाब, बोलीं- 'अगर जाति आधारित गणना से उनको एतराज है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget