एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: अमित शाह को राबड़ी देवी का जवाब, बोलीं- 'अगर जाति आधारित गणना से उनको एतराज है तो...'

Rabri Devi Reaction on Amit Shah: राबड़ी देवी ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि अमित शाह और एजेंसी रोज-रोज मेरे घर में रेड मारें. मेरे घर से कुछ भी निकलने वाला नहीं है.

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri devi) ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर हमला बोला है. हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित सभा में अमित शाह ने मंच से कहा था कि जातीय गणना में मुस्लिम और यादवों की संख्या बढ़ा दी गई है. आंकड़ों को फर्जी बताया गया था. मंगलवार (07 नवंबर) को राबड़ी देवी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर जाति आधारित गणना से उनको एतराज है तो वह पूरे देश में करवा कर देख लें. राज्य सरकार ने अपने बूते पर इसको करवाया है. राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए यह कहा है.

राबड़ी देवी ने कहा कि लगातार अमित शाह बिहार आकर गलत बयानबाजी करते हैं. यादव और मुस्लिम की आबादी पर सवाल उठा रहे हैं. उनकी घबराहट अब दिख रही है. बार-बार अमित शाह आ रहे हैं. बिहार में ही घर बनवा लें, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हम तो चाहते हैं कि अमित शाह और एजेंसी रोज-रोज मेरे घर में रेड मारें. मेरे घर से कुछ भी निकलने वाला नहीं है.

जानबूझकर परेशान किया जा रहा: राबड़ी

केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से लगातार हम सबको परेशान किया जाता है. बिहार में आकर भी ऑफिस खोल लें. वहीं मुकदमे को लेकर राबड़ी ने कहा कि जनता हम लोगों के साथ है. जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. आगे राबड़ी देवी ने कहा कि नोटबंदी में बीजेपी ने हर जगह पर घर बनवाया है. होटल ताज की तरह की सुविधा है. जनता सब कुछ देख रही है.

'पीएम मोदी और अमित शाह बेरोजगार हुए'

विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधान परिषद के बाहर बीजेपी सदस्यों ने जमकर की नारेबाजी. राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी की मानसिकता है कि बैकवर्ड जाति के लोग आगे नहीं बढ़ें. आजादी के पहले से भी लोगों में यही मानसिकता थी. पीएम मोदी और अमित शाह आजकल बेरोजगार हो गए हैं, इसलिए बेकार का बयान देते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: सामान्य वर्ग में सबसे अधिक गरीब भूमिहार; राजपूत और अन्य जातियों की स्थिति कैसी? पढ़ें रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget