एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर नीतीश कुमार के बेटे का पलटवार, निशांत ने बता दिया 2025 का CM फेस

Bihar News: निशांत कुमार ने कहा कि अगले पांच साल तक वो (नीतीश कुमार) सीएम रह सकते हैं. सड़क हो, बिजली हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, हर सेक्टर में विकास किया है.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे इन दिनों मीडिया में खूब बयान दे रहे हैं. बेबाकी से सवालों का जवाब दे रहे हैं. बुधवार (26 फरवरी) को उन्होंने एक बार फिर साफ-साफ कह दिया कि उनके पिता नीतीश कुमार अगले पांच साल तक सीएम रह सकते हैं. 

इस सवाल पर कि तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर आपके पिता को लेकर यह कह रहे हैं कि उनकी सेहत अब अच्छी नहीं है. इस पर निशांत ने कहा कि 100 फीसद सेहत उनकी ठीक है. जनता के दरबार में ले चलते हैं. जनता देखेगी कि कौन क्या कह रहा है और क्या सच्चाई है. वो एकदम स्वस्थ हैं. आराम से पांच साल सीएम रह सकते हैं. इतनी यात्रा (प्रगति यात्रा) कर रहे हैं. अभी उन्होंने 38 जिलों की यात्रा की है तो क्या कमी दिखी? अभी पीएम के साथ दिखे सबके सामने, राष्ट्रपति आईं तो उनके साथ दिखे. जो सत्य है वो जनता जान रही है. अगले पांच साल तक वो सीएम रह सकते हैं. 

सीएम फेस पर क्या बोले निशांत?

विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि बीजेपी नीतीश कुमार को साइड कर देगी. पीएम मोदी बिहार आए लेकिन उन्होंने नहीं कहा कि नीतीश कुमार सीएम फेस होंगे. इससे जुड़े एक सवाल पर कि आपका एक बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है कि अब एनडीए को बता देना चाहिए कि सीएम फेस कौन होगा. इस पर निशांत ने कहा, "पहले भी सब लोगों ने कहा है कि वही (नीतीश कुमार) सीएम फेस होंगे. मैं ज्यादा नहीं जानता, लोग बैठेंगे तो निर्णय लेंगे. अभी तो इलेक्शन में समय है. अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होना है. जब समय आएगा तो जेडीयू पिता जी को कैंडिडेट घोषित करेगा. फिर एनडीए करेगा."

पोस्टर लगाया गया था कि 'बिहार करे पुकार आइए निशांत कुमार' इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "अरे चलिए ठीक है." एक सवाल पर कि तेज प्रताप यादव ने कहा है कि राजनीति में आ रहे हैं आप तो आरजेडी में शामिल हो जाएं. इस पर कहा कि ये तो वही जानें कि उन्होंने यह बात क्यों कही है. मैं क्या कह सकता हूं.

'पहले लोग गाड़ी खरीदने में डरते थे'

पिता जी के कार्यकाल को कैसे देखते हैं. इस पर कहा कि बहुत कुछ किया है. 19 सालों में विकास किया है. सड़क हो, बिजली हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, हर सेक्टर में विकास किया है. फ्लाईओवर बन रहे हैं. निजी हॉस्पिटल लोग खोल रहे हैं. लॉ एंड ऑर्डर ठीक हुआ है. अब लोग गाड़ी खरीदते हैं. पहले लोग गाड़ी खरीदने में डरते थे. 2005 से पहले जंगलराज था इस पर कहा कि जनता को पता है कि पहले क्या था और अब क्या है.

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "पिता जी से सीखा है कि उनका कोई मोटिव नहीं है किसी चीज का, बस जनता का भला करना है. आपने उन्हें 43 सीट पर ला दिया फिर भी उन्होंने विकास किया. इस बार तो जनता को चाहिए कि उन्हें जिताए. मोदी जी बिल्कुल पसंद हैं." लालू जी पसंद हैं? इस पर कहा, "अंकल हैं. पिता जी के साथी हैं."

यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion: बिहार BJP के 7 नए मंत्रियों के बारे में जानें, इसमें से 5 को पहली बार मिला नीतीश कैबिनेट में मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड में मिलीं नोटों की गड्डियां
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड में मिलीं नोटों की गड्डियां
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- 'किसी माई के लाल में…'
PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- 'किसी माई के लाल में…'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: दिल्ली गेट पहुंचा राहुल गांधी का काफिला, 3 बसों से राजघाट जा रहे इंडिया गठबंधन के नेता
Live: दिल्ली गेट पहुंचा राहुल गांधी का काफिला, 3 बसों से राजघाट जा रहे इंडिया गठबंधन के नेता
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget