एक्सप्लोरर

Watch: 'विधानसभा, विधान परिषद में सेक्स विद्यालय…', नीतीश कुमार के बयान पर फूट-फूट कर रोईं BJP MLC निवेदिता सिंह

Nitish Kumar Remarks: बीजेपी की महिला सदस्य निवेदिता सिंह ने कहा कि मैं नीतीश कुमार का बयान सुनेने लगी तो मैं शर्मसार हो गई. मजबूरन सदन से बाहर निकल गई.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार (07 नवंबर) को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधान परिषद में जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसी बात कह दी महिलाएं शर्मसार हो गईं. नीतीश कुमार पहले भी एक बार सदन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं. जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम नीतीश कुमार के दिए गए इस तरह के बयान पर बीजेपी की एमएलसी निवेदिता (BJP MLC Nivediat Singh) सिंह फूट-फूट कर रोने लगीं.

'बिहार की आधी आबादी इग्नोर नहीं करेगी'

विधान परिषद में बैठीं बीजेपी की महिला सदस्य निवेदिता सिंह ने सदन से बाहर आने पर रोते हुए कहा कि नीतीश कुमार का बयान सुनेने लगी तो मैं शर्मसार हो गई. मजबूरन सदन से बाहर निकल गई. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी की भी महिला सदस्य थीं उनको कैसा लगा यह मैं नहीं जानती हूं, लेकिन मुझे बहुत बुरा लगा. बिहार की आधी आबादी इनकी बातों को इग्नोर नहीं करेगी. आने वाले समय में इसका जवाब बिहार की जनता देगी.

निवेदिता सिंह ने रोते हुए कहा कि पहले भी इस तरह की बात नीतीश कुमार बोले हैं. विधान परिषद में दूसरी बार बोलने की हिम्मत उन्होंने जुटाई. यह बहुत बुरी बात है. निवेदिता सिंह ने गुस्से में कहा, "मुख्यमंत्री जी विधानसभा और विधान परिषद में सेक्स विद्यालय क्यों नहीं खुलवा देते हैं? जो काम पर्दे के पीछे होता है जो सभी लोग जानते हैं उसे उन्होंने सदन में रखने का काम किया. मुख्यमंत्री ने पूरी महिलाओं को बेइज्जत कर किया है."

'संगत से गुण होत है... संगत से गुण जाय'

निवेदिता सिंह ने कहा, "नीतीश कुमार का इंटेंशन शुरू से खराब रहता है, किसी को भी कहीं भी अरे तरे कर देते हैं. कहा जाता है संगत से गुण होत है, संगत से गुण जाय. इनके डिप्टी सीएम नौवीं फेल हैं. मुख्यमंत्री जी तो इंजीनियर रहे हैं. इनकी भाषा अच्छी थी, लेकिन इन लोगों के साथ रहते-रहते उनकी भी आदत वैसी ही हो गई है."

यह भी पढ़ें- VIDEO: नीतीश कुमार ने सदन में पलटा 'सेक्स ज्ञान' वाला 'पन्ना', अब आया तेजस्वी यादव का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget