एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने PM मोदी को कहा 'थैंक यू', मुफ्त वैक्सीन और राशन के फैसले को बताया सराहनीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी राज्यों को 75 फीसद वैक्सीन मुफ्त देने और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने का कार्यक्रम दीपावली तक जारी रखने की घोषणा बड़ी राहत देने वाली है.

पटना: कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश की जनता को संबोधित किया. संबोधन के दौरान उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं कीं. पहला कि अब 18 से 45 साल की उम्र वाले लोगों की वैक्सीन का 75 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार उठाएगी और दूसरा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नवंबर तक राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन दिया जाएगा. प्रधानमंत्री की इन दो घोषणाओं के बाद राज्य सरकारें राहत महसूस कर रही हैं.

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कही ये बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो ट्वीट कर प्रधानमंत्री के दोनों फैसलों की तारीफ की है. साथ ही धन्यवाद भी दिया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, " पूर्व से केन्द्र सरकार द्वारा 45 वर्ष से उपर के लोगों के टीकाकरण हेतु मुफ्त टीका राज्यों को दिया जा रहा है. अब प्रधानमंत्री द्वारा 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए राज्य सरकारों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराने और पिछले साल की तरह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दीवाली तक बढा़कर सभी राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन देने का फैसला उपयोगी और सराहनीय है. इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद. यह कोरोना से जंग जीतने में मददगार होगा.

 

सुशील मोदी ने भी की तारीफ

इधर, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री के फैसलों की तारीफ की है. उन्होंने कहा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की अपनी अदम्य क्षमता सिद्ध की. सभी राज्यों को 75 फीसद वैक्सीन मुफ्त देने और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने का कार्यक्रम दीपावली तक जारी रखने की घोषणा बड़ी राहत देने वाली है. बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार."

 

सुशील मोदी ने कहा, " कोरोना संक्रमण को जीतने के लिए कई स्तरों पर जारी लड़ाई के बीच तरह-तरह के सवाल और संदेह पैदा करने वाले तत्वों से सावधान करते हुए प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि टीकाकरण अभियान की पूरी जिम्मेदारी अब पहले की तरह केंद्र सरकार ही उठाएगी. इसके लिए दो सप्ताह में गाइड लाइन जारी होगी और इस साल योग दिवस, 21 जून से 18 से अधिक उम्र वाले सभी लोगों के टीकाकरण पर विशेष फोकस रहेगा. अब राज्यों को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. प्रधानमंत्री की ताजा घोषणाएं  संकट काल में गैरजिम्मेदार विपक्ष की वैक्सीन पोलिटिक्स का कारगर एंटीबॉडी तैयार करने वाली हैं."

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोरोना के बीच गया में डायरिया ने बरपाया कहर, इस गांव के कई लोग अस्पताल में हुए भर्ती

बिहारः इलाज के नाम पर महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 महीने तक बनाता रहा संबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget