एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार बोले- कानून बनाने से काबू में नहीं कर सकते जनसंख्या, इसके लिए जागरूकता की जरूरत

सीएम नीतीश ने कहा, " हम लोग तो इस पर काम करेंगे. कुछ लोगों को लगता है कि कानून बनाने से ये (जनसंख्या नियंत्रण) संभव है, तो वो उनकी सोच है. हमारी सोच अलग है. हम लोग तो अपने हिसाब और सोच से काम करेंगे."

पटना: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नई नीति लागू कर दी गई है. योगी सरकार की ओर से लागू की गई नीति की वजह से राज्य सहित देश भर का सियासी पारा चढ़ गया है. सभी योगी सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने पर प्रतिक्रिया दी है. 

महिलाओं का जागरूक होना जरूरी

मुख्यमंत्री ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कानून बना कर जनसंख्या को कंट्रोल नहीं किया जा सकता. चीन में क्या हुआ ये सबने देखा. ऐसे में इसके लिए जागरूकता की जरूरत है. नीतीश कुमार ने कहा, " एक बात साफ कह देना चाहते हैं, जो राज्य जो करना चाहे वो कर सकता है. लेकिन कानून बना कर जनसंख्या काबू करना संभव नहीं है. महिलाएं जब जागरूक रहेंगी तो प्रजनन दर कम होगा."

सीएम नीतीश ने कहा, " हम लोग तो इस पर काम करेंगे. कुछ लोगों को लगता है कि कानून बनाने से ये (जनसंख्या नियंत्रण) संभव है, तो वो उनकी सोच है. हमारी सोच अलग है. हम लोग तो अपने हिसाब और सोच से काम करेंगे."

जेडीयू में कोई मतभेद नहीं 

कैबिनेट विस्तार के बाद जेडीयू में घमासान की बात को सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, " पार्टी में कोई मतभेद नहीं है. बाढ़ को लेकर हम काम कर रहे है. सभी देख रहे हैं कि किस तरह से लोगों की मदद की जा रही है. बाढ़ से प्रभावित कोई भी आदमी मदद से बचना नहीं चाहिए, यही हमारा लक्ष्य है. "

कॉमन सिविल कोड को देश में लागू करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमन सिविल कोड ही क्यों शराबबंदी पूरे देश में लागू हो. इसके अलावा और भी बहुत सी चीज है उनपर ध्यान देना चाहिए. मुझे इसपर कुछ विशेष नहीं कहना है. शाराबबंदी पूरे देश में हो उस तरफ भी तो ध्यान देना चाहिए. 

वहीं, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर की जा रही तैयारी के संबंध में उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार इस मुद्दे पर अलर्ट है. मेडिकल ऑक्सीजन के साथ ही हर चीज़ की व्यवस्था की जा रही है. अस्पतालों और अधिकारी हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.  परिस्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

Senari Massacre: सेनारी नरसंहार की अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पटना हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया था बरी

Bihar Politics: जीतन राम मांझी का लालू-राबड़ी पर हमला, 2005 से पहले की तुलना कर CM नीतीश को बताया बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में बाढ़, 4.93 लाख लोग प्रभावित; 41 टीमें तैनात
बिहार के 6 जिलों में बाढ़, 4.93 लाख लोग प्रभावित; 41 टीमें तैनात
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget