एक्सप्लोरर

बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर JDU का दावा क्यों? CM नीतीश की पार्टी ने सहयोगी दलों को बताया कारण

Lok Sabha Elections 2024: केसी त्यागी, विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी जैसे जेडीयू के बड़े नेताओं ने 17 सीट पर अपना दावा रखा है. अब अशोक चौधरी ने सहयोगी दलों को साफ संदेश दे दिया है.

पटना: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 17 पर जेडीयू ने दावा ठोका है. सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की पार्टी के कई नेताओं ने साफ कहा है कि जो उनकी अभी 16 सीटिंग सीट है उस पर नहीं लड़ने का कोई सवाल ही नहीं है. महागठबंधन में एक तरफ जहां सीटों को लेकर पेंच फंसता दिख रहा है तो वहीं जेडीयू का सीटों को लेकर दावा बरकरार है. अब जेडीयू नेता और नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने अपने सहयोगी दलों को कारण बताया है कि क्यों 17 सीटों पर पार्टी दावा कर रही है.

जेडीयू नेता और नीतीश सरकार में भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार (11 जनवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी बात कही और इसके पीछे का आधार बताया. उन्होंने लिखा, "INDIA गठबंधन में जदयू) की 17 सीटों के दावों का आधार भी है. पिछले लोकसभा चुनाव में जेडीयू 16 सीटों पर जीती थी, कुल मिलाकर 17 सीटों पर हमलोग लड़े थे."

 

अशोक चौधरी ने दे दिया साफ संदेश

अशोक चौधरी ने अपने पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार की एक बड़ी तस्वीर शेयर की है जिसके साथ लिखा गया है, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास एक बड़ा जन-आधार है, एक बड़ा चेहरा हम लोगों के पास है, नीतीश जी जिस गठबंधन में भी रहे हैं उसका पलड़ा भारी रहा है." बता दें कि इसके पहले केसी त्यागी, विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी जैसे जेडीयू के बड़े नेताओं ने 17 सीट पर अपना दावा रखा है. अब अशोक चौधरी ने सहयोगी दलों को साफ संदेश दे दिया है.

आरजेडी के सामने बड़ी चुनौती

जेडीयू 17 सीटों पर अड़ी है. कांग्रेस 9 से 10 सीटें मांग रही है. वामपंथी दलों में भाकपा की तीन और भाकपा (माले) की ओर से पांच सीटों की दावेदारी सामने आई है. ऐसे में देखा जाए तो आरजेडी के सामने बड़ी चुनौती है कि सीटों का फैसला कैसे हो पाता है. जेडीयू ने भी साफ कह दिया है कि कांग्रेस और अन्य दल आरजेडी से सीटों का हिसाब करें.

यह भी पढ़ें- Exclusive: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर यह क्या बोल गए CM नीतीश के विधायक? JDU के पाला बदलने पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?
बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget