एक्सप्लोरर

बिहार में नहीं चलेगा महाराष्ट्र वाला 'जादू'! JDU ने बड़े भाई का दावा ठोका, BJP का भी स्टैंड साफ

Bihar CM Nitish Kumar: जेडीयू के मंत्री जमा खान का कहना है कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार में सरकार काम कर रही है. अगले मुख्यमंत्री नीतीश ही होंगे. उधर आरजेडी ने बीजेपी पर धोखा देने का आरोप लगाया है.

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में होने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही बड़े भाई की भूमिका में रहेंगे. लगातार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा हो रही है कि कहीं जेडीयू के साथ खेल ना हो जाए. ऐसे में सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद जेडीयू को डर सताने लगा है? 

बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता जमा खान ने दावा ठोका है कि बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में रहेगी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा. बिहार के अगले मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार ही होंगे. बुधवार (11 दिसंबर) को जमा खान ने एबीपी न्यूज़ को यह बयान दिया है.

नीतीश के नेतृत्व में काम कर रही सरकार: जमा खान

जमा खान से पूछा गया कि महाराष्ट्र में पिछली सरकार में शिंदे के कम विधायक थे. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी तब भी बीजेपी ने शिंदे को सीएम बनाया था. अब जब चुनाव हुआ है तो बीजेपी फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन शिंदे की जगह पार्टी ने अपना सीएम बनाया. क्या अगले चुनाव में शिंदे जैसा हाल नीतीश का भी हो सकता है? इसका डर सता रहा है? इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार में सरकार काम कर रही है. अगले मुख्यमंत्री नीतीश ही होंगे. 

उधर बीजेपी ने स्टैंड क्लियर करते हुए नीतीश कुमार का ही समर्थन किया है. बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिसकी जैसी समझ होगी वैसा ही बयान देगा. बिहार एनडीए में बड़ा और छोटा भाई का कोई विषय नहीं है. नीतीश के नेतृत्व में लड़ना है.

आरजेडी ने कसा तंज, कहा- 'धोखा देती है बीजेपी'

इस पूरे मसले पर आरजेडी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. आरजेडी के प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा कि अरुणाचल में जेडीयू के छह विधायकों को बीजेपी ने तोड़ा था. बिहार में चिराग के पांच सांसदों को बीजेपी ने तोड़ लिया था. सहयोगियों को बीजेपी धोखा देती है. जेडीयू को बीजेपी पर विश्वास नहीं है. 50 से कम सीट पर जनता चुनाव में निपटा देगी. चुनाव के बाद महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ जो हुआ जेडीयू को डर है कि चुनाव बाद बिहार में नीतीश के साथ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- JDU के 2 नेताओं को RCP सिंह ने दे दिया 'टास्क', नीतीश कुमार के लिए भी टेंशन वाली बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget