एक्सप्लोरर

JDU के 2 नेताओं को RCP सिंह ने दे दिया 'टास्क', नीतीश कुमार के लिए भी टेंशन वाली बात!

Bihar News: तिरहुत से उपचुनाव के नतीजे आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने जेडीयू के प्रत्याशी की हार पर सवाल उठाए हैं.

RCP Singh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और 'आसा' नाम से पार्टी बनाने वाले आरसीपी सिंह ने जेडीयू के दो नेताओं को एक टास्क दे दिया है. मंगलवार (10 दिसंबर) को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव का नतीजा आने के बाद आरसीपी सिंह ने सवाल उठाए हैं कि आखिर क्यों नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू के प्रत्याशी की यहां हार हो गई? आरसीपी सिंह ने इसको लेकर जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर (Devesh Chandra Thakur) और ललन सिंह (Lalan Singh) को निशाने पर लिया है.

आरसीपी सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट

आरसीपी सिंह ने मंगलवार को उपचुनाव के नतीजे आने के बाद एक्स पर लिखा, "तिरहुत स्नातक क्षेत्र में कमाल! इसे कहते हैं परिवर्तन. आखिर वंशीधर ब्रजवासी ने ठाकुर की सीट पर कब्जा कर ही लिया. वंशीधर जी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. अब देवेश जी और ललन बाबू, आप दोनों पता करिए कि आपके उम्मीदवार को किस किसने वोट नहीं दिया. बयान मत दीजिएगा, लेकिन पता जरूर कर लीजिए."

इस चुनाव के नतीजों से सरकार पर बहुत ज्यादा असर नहीं

बता दें कि ऐसे तो विधान परिषद के स्नातक, शिक्षक या स्थानीय क्षेत्र प्राधिकार के परिणाम से सरकार पर सीधा असर नहीं पड़ता है. हालांकि फिर भी इससे बहुत कुछ पता चलता है. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सत्तारूढ़ और विपक्ष-दोनों गठबंधन के उम्मीदवार थे, लेकिन जीत निर्दलीय की हुई. सोमवार (09 दिसंबर) को वोटों की गिनती शुरू हुई और मंगलवार (10 दिसंबर) की शाम में फाइनल नतीजा आया. 

अंतिम राउंड में जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. विनायक गौतम एलिमिनेट हुए. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी को 27,774 वोट मिले. वंशीधर ब्रजवासी की जीत के बाद लगातार उन्हें बधाई मिल रही है. विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर बीते चार चुनावों से जेडीयू का कब्जा था, लेकिन नतीजा आने के बाद पता चला कि इस पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक झा को दूसरा या तीसरा नहीं बल्कि चौथा स्थान मिला है.

यह भी पढ़ें- लालू यादव के बयान पर सांसद शांभवी चौधरी खूब बोलीं, कहा- 'बिहार की बेटी होने के नाते...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget