एक्सप्लोरर

'...तो खेल होगा', पदभार लेते ही एक्शन में नीतीश कुमार के मंत्री, तेजस्वी यादव को दिया सीधा जवाब

Bihar News: सोमवार को विजय कुमार चौधरी अपने कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया. उन्हें नई सरकार में जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है. पत्रकारों के सवाल में उन्होंने जवाब दिया है.

पटना: बिहार में जिस 'खेल' की बात पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने की है उसे खेलने के लिए जेडीयू तैयार है. सोमवार (5 फरवरी) को पदभार संभालते ही सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) एक्शन में दिखे. उन्होंने तेजस्वी यादव के 'खेल' वाले बयान का सीधा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अगर बहुमत साबित करना ही 'खेला' है तो 'खेल' होगा.

दरअसल, सोमवार को विजय कुमार चौधरी अपने कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया. उन्हें नई सरकार में जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है. इससे पहले महागठबंधन की सरकार में वह वित्त मंत्री थे. पदभार ग्रहण करने के बाद जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि खेला होगा. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कोई खेल नहीं होगा. अगर बहुमत साबित करना ही खेला है तो खेल होगा.

'हम लोगों के पास बहुमत... ये सब जानते हैं'

विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा कि सच्चाई यही है कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है. उनसे पूछा गया कि क्या टूट होगी? आरजेडी टूट का दावा कर रही है तो इस पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी यह कोशिश करती है, लेकिन प्रजातंत्र में अंत में गणित की सच्चाई होती है. हम लोगों की सरकार के पास बहुमत है ये सब जानते हैं. बिहार जानता है.

जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस विभाग में जो भी काम हैं सभी काम होंगे. पूर्व में भी काम होता रहा है. खास कर बाढ़ के समय में पूरी तरह से विभाग सतर्क रहेगा. कहीं से जान माल की हानि ना हो इसको लेकर कार्यक्रम पहले भी बनाए गए थे, आगे भी बनाए गए हैं और आगे जो काम होगा वह आप लोगों (मीडिया) को दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन लोटस! कांग्रेस विधायकों के हैदराबाद भेजे जाने पर आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या बोले अजय आलोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
दिवाली से पहले बिहार में फूड डिपार्टमेंट का एक्शन, रेस्टोरेंट- दुकानों पर जांच तेज
दिवाली से पहले बिहार में फूड डिपार्टमेंट का एक्शन, रेस्टोरेंट- दुकानों पर जांच तेज
अनंत सिंह को JDU ने निकाला बाहर तो क्या बोली RJD? सामने आया बयान
अनंत सिंह को JDU ने निकाला बाहर तो क्या बोली RJD? सामने आया बयान
अनंत सिंह को JDU ने दिया करारा जवाब, '...वे पराकाष्ठा को पार गए'
अनंत सिंह को JDU ने दिया करारा जवाब, '...वे पराकाष्ठा को पार गए'

वीडियोज

Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget