एक्सप्लोरर

बिहार के इस जिले की बदलने जा रही तस्वीर, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, करोड़ों होंगे खर्च

Bihar News: 1243.57 करोड़ की लागत से नवादा जिले का चौमुखी विकास किया जाएगा. सीएम नीतीश से मिले करोड़ों की सौगात के बाद डीएम रवि प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी है.

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) के दौरान 10 फरवरी को नवादा आए थे. जिलेवासियों को उन्होंने 1243 करोड़ रुपये की सौगात दी थी. अब इस जिले की तस्वीर बदलने जा रही है. इस ओर तैयारी शुरू हो गई है. जिले की सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 37 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. सीएम नीतीश से मिले करोड़ों की सौगात के बाद रविवार (02 मार्च, 2025) को समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने प्रेस वार्ता की. 

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान घोष‍ित कुल 1243.57 करोड़ की लागत से नवादा जिले का चौमुखी विकास किया जाएगा. गोविंदपुर और सरकंडा के बीच सकरी नदी पर पुल के लिए कुल लागत राशि 55 करोड़, नवादा बाईपास हिसुआ जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 20 को जोड़ने वाली नहर पर से बाईपास, शादीपुर हॉट पर आरओबी के लिए 181.62 करोड़, नवादा नगर भवन के लिए 19.73 करोड़ और पकरीबरावां के कचना में ग्रिड के लिए 191.26 करोड़ खर्च किए जाएंगे.

सीसीटीवी के लिए खर्च होंगे 4.98 करोड़

डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि रजौली अनुमंडल के करी गांव में डिग्री कॉलेज के लिए भी राशि दी गई है. यह डिग्री कॉलेज 5 एकड़ में बनाया जाएगा. नवादा नगर में 44 वार्डों में से 27 वार्डों में गंगाजल आपूर्ति योजना के लिए 200.61 करोड़, गोविंदपुर, हिसुआ, नरहट और सिरदला प्रखंड के अंचल भवन के लिए 99.72 करोड़, जिले के औद्योगिक क्षेत्र के लिए कुल राशि 31.24 करोड़ राशि का प्रबंध हुआ है. नवादा शहर के 37 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे. इसके लिए कुल 4.98 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी.

बताया गया कि 200 बेड का सैया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज, जो 20 एकड़ में बनेगा, उसके लिए कुल 401.68 करोड़ की लागत राशि तैयार की गई है. वहीं, नारदीगंज प्रखंड में धनार्जन नदी पर पुल के लिए 7.76 करोड़, हिसुआ प्रखंड के तिलैया नदी पर पुल के लिए 7.48 करोड़ की राशि आवंटित है. जिले के चौमुखी विकास के लिए कुल 1243.57 की राशि आवंटित हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Budget 2025: आज बजट पेश करेगी नीतीश सरकार, चुनावी वर्ष में किस सेक्टर पर होगा फोकस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget