एक्सप्लोरर

Bihar Budget 2025: आज बजट पेश करेगी नीतीश सरकार, चुनावी वर्ष में किस सेक्टर पर होगा फोकस?

Budget 2025: पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बजट की राशि काफी अधिक है. नीतीश सरकार हर वर्ष करीब करीब 10% की वृद्धि बजट में करती है, लेकिन चुनावी साल होने के कारण 18 से 20% की वृद्धि होने की संभावना है.

Bihar Budget 2025: वित्त विभाग संभालने वाले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) आज (सोमवार) बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि चुनावी साल है तो बिहार की जनता के लिए इस बार का बजट काफी खास होगा. शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, किसान, आर्थिक लाभ सहित कई मुद्दों को देखते हुए बिहार के विकास के लिए खजाना खोला जाएगा.

सम्राट चौधरी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि 96 लाख गरीब परिवारों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव बजट में ला सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि इसका अंतिम रूप आज दिया जा सकता है. दूसरी ओर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले और बजट के पहले उन्होंने यात्रा को पूरा करके बिहार में 50 हजार करोड़ की राशि से प्रदेश के विकास के लिए घोषणा की है. उस राशि को कैबिनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है. 

बजट में वृद्धि होने की संभावना

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बजट की राशि भी काफी अधिक है. पिछले साल दो लाख 78 हजार करोड़ का बजट नीतीश सरकार ने पास किया था. पिछले वर्ष एनडीए गठबंधन की नई-नई सरकार बनी थी और उस बजट को ऐतिहासिक बताया गया था. इस वर्ष उम्मीद की जा रही है कि केंद्र की योजनाओं के साथ-साथ इस वर्ष सवा तीन लाख से साढ़े तीन लाख करोड़ के बीच का बजट पेश हो सकता है. विशेषज्ञों की मानें तो नीतीश सरकार प्रत्येक वर्ष करीब करीब 10% की वृद्धि बजट में करती है, लेकिन चुनावी साल होने के कारण 18 से 20% की वृद्धि होने की संभावना है.

दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी यात्रा में बिहार के लोगों के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा भी की है. अब बिहार सरकार निश्चित तौर पर चुनावी वर्ष में बिजली पर सब्सिडी देने की घोषणा कर सकती है. साथ ही वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन में भी इजाफा किया जा सकता है. अभी हर लाभुक को 400 रुपये प्रति माह मिलता है. उम्मीद की जा रही है कि यह 800 से 1000 तक हो सकता है.

इसके साथ ही रोजगार पर भी इस बजट में बड़ी घोषणा का अनुमान लगाया जा रहा है. शिक्षक भर्ती में करीब 80 हजार बहाली चौथे चरण में होनी है. इसकी घोषणा बजट में की जा सकती है. इसे चुनावी साल के पहले पूरा किया जा सकता है. हालांकि पहले भी इसकी घोषणा सम्राट चौधरी ने कर दी है. किसानों को लेकर भी बिहार सरकार इस बार बड़ी घोषणा कर सकती है.

यह भी पढ़ें- बिहार के 2.85 लाख किसानों के लिए आ गई अच्छी खबर, नीतीश सरकार इसी साल करेगी ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget