एक्सप्लोरर

Mission 2024: 'जहां-जहां गए, सहमति मिली', नीतीश बोले- कर्नाटक में सरकार गठन के बाद होगी विपक्षी दलों की बैठक

Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी एकता को लेकर नीतीश कुमार ने अब तक कई नेताओं से मुलाकात की है. दिल्ली, ओडिशा, झारखंड और मुंबई तक नीतीश कुमार जा चुके हैं.

पटना: कर्नाटक में सरकार के गठन के बाद विपक्षी दलों की बैठक होगी. मंगलवार (16 मई) को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने विपक्षी एकता की बैठक पर यह बयान दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक वह जहां-जहां गए हैं वहां-वहां विपक्षी एकता पर सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सरकार बन जाने के बाद सभी दल मिलकर तारीख तय कर लेंगे. इसके बाद सभी नेताओं से बैठकर बात होगी. अब उनका किसी से मिलने का कार्यक्रम नहीं है. 

सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार (16 मई) को यह बयान दिया. वो फुलवारीशरीफ में परिवहन भवन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे. उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही है. नीतीश कुमार ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को अच्छा बहुमत मिला है. पहले से भी यही उम्मीद थी. ऐसा कहा जा रहा है कि 18 मई को ही पटना में विपक्षी बैठक थी. अब यह बैठक मई के अंत तक हो सकती है.

विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हैं नीतीश

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री विपक्षी दलों को एकजुट करने और मिशन 2024 में लगे हैं. नीतीश कुमार ने हाल ही ओडिशा के सीएम से मुलाकात की थी. इसके बाद मुंबई में उन्होंने एनसीपी चीफ शरद पवार से और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी.

इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भी मिल चुके हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी नीतीश कुमार ने मुलाकात की थी. विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमारी दिल्ली गए थे. दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल से मिले थे. दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी वो मिले थे. इन नेताओं से मुलाकात कर उनसे बीजेपी के खिलाफ 2024 में मजबूत मोर्चाबंदी में साथ देने का आह्वान किया था. अब विपक्षी दलों की बैठक का इंतजार है. 

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham Sarkar: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर CM नीतीश का बड़ा बयान, कहा- 'हमको आश्चर्य होता है जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात

वीडियोज

London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?

Embed widget