एक्सप्लोरर

बैक गेट वाली राजनीति! राबड़ी आवास में पीछे से क्यों पहुंचे CM नीतीश कुमार? 10 मिनट में ही निकल गए

Makar Sankranti 2024: राबड़ी आवास के बाहर तेजस्वी यादव ने सीएम का स्वागत किया. 10 मिनट के बाद वह सीएम को बाहर तक छोड़ने आए थे. नीतीश ने मीडिया से बातचीत नहीं की.

पटना: मकर संक्रांति के मौके पर सोमवार (15 जनवरी) को राबड़ी आवास में अलग ही तस्वीर देखने को मिली. दही-चूड़ा भोज के आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) तो पहुंचे लेकिन मेन गेट से ना जाकर वह पीछे के गेट से अंदर चले गए. 10 मिनट तक राबड़ी आवास में रुके. बैक गेट से ही पैदल ललन सिंह के साथ नीतीश कुमार निकल गए.

नीतीश कुमार जब राबड़ी आवास पहुंचे तो खुद तेजस्वी यादव स्वागत करने के लिए खड़े थे. अंत में वह बाहर तक छोड़ने भी आए थे. हालांकि नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत नहीं की. इस तरह नीतीश कुमार की एंट्री और बिना मीडिया को बयान दिए चले जाने पर सस्पेंस बना हुआ है कि सीएम ने पीछे के गेट से एंट्री क्यों की है? नीतीश के मन में क्या चल रहा है? क्या नीतीश इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे हैं?

सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि मकर संक्रांति के बाद नीतीश बड़ा फैसला ले सकते हैं. 10 मिनट में सीएम नीतीश ने राबड़ी आवास में लालू से भी मुलाकात की है. दही-चूड़ा के भोज पर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं. बता दें कि सीट बंटवारे का मुद्दा अभी नहीं सुलझा है. पीएम कैंडिडेट पर भी फैसला नहीं हो पाया. नीतीश ने संयोजक के पद को ठुकरा दिया था. यह सब बहुत कुछ इशारा कर रहा है.

आरजेडी विधायक ने कहा- 'नीतीश नाराज नहीं'

आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से नाराज नहीं हैं. इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा. सीट शेयरिंग, पीएम कैंडिडेट पर उचित समय पर निर्णय हो जाएगा. नीतीश कुमार बैक गेट से आए और तुरंत बैक गेट से निकले तो इसका कुछ और मतलब नहीं निकाला जाए. राबड़ी आवास पर महागठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. सभी आ रहे हैं और दही-चूड़ा का आनंद ले रहे हैं. मायावती इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हो रही हैं इससे इंडिया गठबंधन को नहीं बल्कि मीडिया को झटका लगा है. इंडिया गठबंधन एकजुट है.

यह भी पढ़ें- 'युवाओं को अक्षत की जरूरत नहीं', RJD मंत्री का राम मंदिर पर बयान, कहा- 'कल ये देश को जलाकर राख बांटेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget