एक्सप्लोरर

'युवाओं को अक्षत की जरूरत नहीं', RJD मंत्री का राम मंदिर पर बयान, कहा- 'कल ये देश को जलाकर राख बांटेंगे'

Ram Mandir Inauguration: सूरेंद्र राम ने कहा कि 2014 और 2019 में जो वादे किए गए थे उसे पूरा नहीं किया गया. ये राम के नाम पर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं और लोगों से स्नेह प्रेम पाना चाह रहे हैं.

पटना: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है. इसको लेकर घर-घर पूजित अक्षत बांटे जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस पर भी आरजेडी ने बीजेपी को घेरते हुए हमला बोला है. बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र राम (RJD Surendra Ram) ने अक्षत यात्रा को लेकर कहा कि देश के युवाओं को नौकरी की जरूरत है, अक्षत की नहीं. बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि कल होकर यह देश को जलाकर राख बांटेंगे. सुरेंद्र राम का रविवार (14 जनवरी) को यह बयान सामने आया है. वह रोहतास के करगहर और कोचस पहुंचे थे. 

सुरेंद्र राम ने कहा है कि राम मंदिर को लेकर बीजेपी इतना एक्टिविटी कर रही है, लेकिन 2014 और 2019 में जो वादे किए वह सारे वह पूरा नहीं किया गया. नरेंद्र मोदी ने कहा था कि प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे. किसानों की आय दोगुना करेंगे. काला धन वापस लाएंगा. 15-15 लाख हर व्यक्ति के खाते में डालेंगे. ये सारे वादे उनके पूरे नहीं किए गए. युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है तो नौकरी की जगह पर राम मंदिर के नाम पर ये लोग अक्षत बांट रहे हैं. युवाओं को जरूरत है नौकरी की, अक्षत की जरूरत नहीं है.

'राम के नाम पर लोगों में भ्रम फैला रहे'

बीजेपी पर हमला करते हुए आरजेडी मंत्री सुरेंद्र राम ने आगे कहा कि ये राम के नाम पर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं और लोगों से स्नेह प्रेम पाना चाह रहे हैं. देश में हमारे जो शंकराचार्य हैं वह सारे विरोध कर चुके हैं. यह राम मंदिर, यह धर्म, सब कुछ शंकराचार्य के जिम्मे है और यह राजनीतिकरण करके राम को राजनीति की चक्की में पीसकर उसका लाभ उठाना चाहते हैं.

सुरेंद्र राम ने देश की इकोनॉमी पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा हमारे देश की स्थिति है कि डॉलर का दाम रुपये की तुलना में काफी आगे बढ़ता जा रहा है. देश में बेरोजगारी बढ़ रही है. देश में महंगाई बढ़ रही है. बीजेपी के पास इस देश को बेचने के लिए अब बहुत कुछ नहीं बचा है. सारी संपत्तियों को बेचने के बाद देश में कहीं कुछ नहीं बचा है तो यह लोग अक्षत-फूल और कल होकर देश को जलाने के बाद राख का वितरण करेंगे. देश के युवाओं को अग्निवीर में जलाने का काम किया. राम के नाम पर जितनी राजनीति करनी है कर लीजिए, देश की जनता इस बात को देख रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'राम मंदिर डिबेट में बाबर और औरंगजेब के नाम का इस्तेमाल किया तो...', बिहार BJP नेता को मिली धमकी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला

Embed widget