एक्सप्लोरर

JDU-BJP के इन विधायकों और विधान पार्षदों पर नीतीश सरकार मेहरबान, राज्य मंत्री की तरह मिलेगी सुविधा

Nitish Cabinet: जिन विधायकों और पार्षदों की सुविधा बढ़ाने का फैसला लिया गया है वो मंत्रिमंडल में नहीं हैं. राज्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद वेतन भत्ता बढ़ जाएगा. यात्रा के लिए सुविधा बढ़ेगी.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में लगभग एक दर्जन विधायकों और विधान पार्षदों को राज्य मंत्री की तरह सुविधा मिलने जा रही है. मंगलवार (10 सितंबर) को हुई कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी है. कैबिनेट की बैठक में सरकार ने खजाना खोला है. ऐसे में कई विधायकों और विधान पार्षदों के लिए बल्ले-बल्ले हो गया है.

दरअसल सरकार ने जिन विधायकों और पार्षदों के लिए यह फैसला लिया है वो मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हैं. अब इस फैसले से बिहार विधानसभा और विधान परिषद में सत्तारूढ़ गठबंधन के सचेतकों को राज्य मंत्री की तरह वेतन, भत्ता और बाकी सुविधा दी जाएगी. सत्तारूढ़ गठबंधन के सचेतकों को मंत्री की तरह सुख-सुविधा देने की परंपरा नीतीश कुमार ने ही शुरू की थी. पहले उन्हें उप मंत्री का दर्जा दिया जाता था. अब उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दे दिया गया है.

इन 9 विधायकों को मिलेगी राज्य मंत्री वाली सुविधा

बिहार विधानसभा में जेडीयू और बीजेपी ने 9 विधायकों को सत्तारूढ़ गठबंधन का सचेतक नियुक्त कर रखा है. ऐसे में जिन 9 विधायकों कैबिनेट के फैसले के बाद लाभ मिलने वाला है उनमें विजय कुमार मंडल, आलोक रंजन, कृष्ण कुमार ऋषि, हरिभूषण ठाकुर बचौल, संजय सरावगी, बीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सुधांशु शेखर और गोपाल मंडल शामिल हैं.

बिहार विधान परिषद में भी दो सचेतकों की नियुक्ति की गई है. नीरज कुमार और रीना यादव सत्तारूढ़ दोनों गठबंधन के सचेतक हैं. इन सारे विधायकों और विधान पार्षदों को पहले उप मंत्री का दर्जा दिया गया था. राज्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद वेतन भत्ता बढ़ जाएगा. यात्रा के लिए सुविधा बढ़ेगी. इतना ही नहीं बल्कि वे कई निजी लोगों को अपना कर्मचारी नियुक्त कर पाएंगे. सबसे बड़ी बात है कि उन्हें भी सरकारी कर्मचारियों की तरह सरकार से वेतन मिलेगा. एक मंत्री को ऐसे पांच निजी कर्मचारी रखने का अधिकार है.

कुछ नेताओं को पहले से मिल रही सुविधा

बता दें कि विधानसभा में बीजेपी के जनक सिंह उप मुख्य सचेतक हैं, उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है. विधान परिषद में जेडीयू के संजय कुमार सिंह मुख्य सचेतक हैं, बीजेपी के राजेंद्र गुप्ता और ललन सर्राफ उप नेता हैं, इन तीनों को कैबिनेट मंत्री की सुविधा हासिल है. वहीं विधान परिषद में ही बीजेपी के संजय मयूख उप मुख्य सचेतक हैं और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में मॉल की सुविधा के साथ बनेंगे तीन फाइव स्टार होटल, नीतीश कैबिनेट ने लगाई 46 एजेंडों पर मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget