एक्सप्लोरर

जब नीतीश कुमार की आर्थिक स्थिति हो गई थी बेहद पतली, दोस्तों से उधार लेकर लड़ा चुनाव और फिर आया मनी ऑर्डर, लेकिन

Nitish Kumar Birthday: हरनौत सीट से लगातार दो चुनाव हारने के बाद 1985 में नीतीश कुमार ने पहला चुनाव जीता था. उससे पहले एक सभा में उन्होंने कहा था कि इस बार चुनाव नहीं जीता तो कभी चुनाव नहीं लडूंगा.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 74 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था. 20 सालों से बिहार की सत्ता पर आसीन नीतीश कुमार ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. एक समय उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर हो गई थी कि उन्होंने दोस्तों से उधार लेकर चुनाव लड़ा था.  आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर भी चुनाव के बाद पहुंची मनीआर्डर की रकम को उन्होंने वापस कर दिया था.

लगातार 2 चुनावों में हुई थी हार
1977 की इमरजेंसी विरोधी लहर में जनता पार्टी के नीतीश कुमार की भी हार हुई थी. उन्हें हरनौत (नालंदा) में भोला प्रसाद सिंह के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद नीतीश कुमार हरनौत में सक्रिय रहे. 1980 में फिर से चुनाव मैदान में खड़े हुए. इस बार उन्हें अरुण चौधरी से हार का सामना करना पड़ा. लगातार दो चुनावों में हार के बाद नीतीश कुमार की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी. नीतीश कुमार का चुनाव प्रबंध देखने वाले दोस्तों ने उधार लेकर प्रचार और मतदान के आखिरी दौर के खर्चों का इंतजाम किया था. 

अचानक पहुंचा था एक मनीऑर्डर
एक तो दो चुनावों में लगातार हार और दूसरी उधारी की रकम ने नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी थी. इसी बीच एक मनीऑर्डर नीतीश कुमार के पास पहुंचा, जिससे उधारी की सारी रकम चुकता हो सकती थी. लेकिन नीतीश कुमार ने अपने दोस्त के हाथों उस मनीऑर्डर को यह कहते है वापस करवा दिया कि अब जब चुनाव खत्म हो चुका है तो हम ये पैसे कैसे ले सकते हैं. इसपर उनके दोस्त मुन्ना ने कहा कि उधार तो चुनाव में खर्च किए पैसों का ही है, इसके बाद भी नीतीश कुमार वो पैसा लेने के लिए तैयार नहीं हुए. उन्होंने कहा कि अब ये पैसा लेना गलत होगा, इनको वापस कर दिजिए. उधार को हम अपनी कमाई से ही चुकाएंगे.  

यह भी पढ़ें: Bihar: नीतीश कुमार ने विशिष्ट शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, शिक्षा मंत्री को हंसते हुए CM ने क्यों डांट दिया?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लास्टर की जगह कार्टन बांधा, भड़के तेजस्वी यादव, सीधे PM मोदी को घेरा
प्लास्टर की जगह कार्टन बांधा, भड़के तेजस्वी यादव, सीधे PM मोदी को घेरा
80s Trend: तेज प्रताप ने शेयर की लालू-राबड़ी की तस्वीर, जानें क्या कहा
80s Trend: तेज प्रताप ने शेयर की लालू-राबड़ी की तस्वीर, जानें क्या कहा
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
बिहार NDA में तनातनी! JDU विधायक बोले- 'हम सरकार में हैं लेकिन...'
बिहार NDA में तनातनी! JDU विधायक बोले- 'हम सरकार में हैं लेकिन...'

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Update: Putin और PM Modi के संबोधन से लेकर, समिट की हर तस्वीर| PM Modi | Russia
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की हो गई सबसे बड़ी डील ? | India Russia Relations
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की बैठक खत्म क्या क्या फैसला हुआ ? | India Russia Relations
Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
बंदे ने चलाई 6 टायर वाली मोटरसाइकिल, यूजर्स बोले- सलाम है भाई
बंदे ने चलाई 6 टायर वाली मोटरसाइकिल, यूजर्स बोले- सलाम है भाई
Embed widget