एक्सप्लोरर

Bihar: नीतीश कुमार ने विशिष्ट शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, शिक्षा मंत्री को हंसते हुए CM ने क्यों डांट दिया?

Bihar News: सक्षमता परीक्षा-2 पास करने वाले 59,028 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं. सरकार की योजना के अनुसार इन शिक्षकों को विभिन्न सरकारी स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा.

Bihar Latest News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज (1 मार्च) जन्मदिन है. अपने 75वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सक्षमता परीक्षा-2 में उत्तीर्ण 59 हजार 28 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को कितना ज्यादा आगे बढ़ाया है. सब महिलाएं एक बार खड़े होकर हंसकर दिखाइये. हमने बड़े स्तर पर पुरुष और महिलाओं की बहाली की है. पहले महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं होता था. 

‘हमने सबके लिए काम किया है’
सीएम नीतीश ने कहा कि हमने हिंदू-मुस्लिम, अपर कास्ट हो या, पिछड़ा हो या दलित सबके लिए हमने काम किया है. अब हम उम्मीद करते हैं कि पढ़ाई ठीक से हो, बहुत अच्छी संख्या में सबकी पढ़ाई हो रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर बैठे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को खड़े होने के लिए कहा. लेकिन जब शिक्षा मंत्री खड़े होने में संकोच करते दिखाई दिए तो मुख्यमंत्री ने हंसते हुए डांटा और बोले अरे खड़े होइए.

सीएम नीतीश ने शिक्षा मंत्री को निर्देश देते हुए कहा कि एकदम ठीक से सबको चेक करवाईये. हमने जानबूझकर आपको ये विभाग दिया है आप सब लोगों के लिए अच्छे से काम किजिए. 

बता दें कि सक्षमता परीक्षा-2 पास करने वाले 59,028 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं. राज्य सरकार की योजना के अनुसार इन शिक्षकों की नियुक्ति विभिन्न सरकारी स्कूलों में की जाएगी. ताकि शिक्षा का स्तर ऊंचा उठ सके, हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. विशेष रूप से ये नियुक्तियां ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार को प्रोत्साहित करेंगी.

सक्षमता परीक्षा के लिए मांगे गए आवेदन
वहीं बिहार बोर्ड की तरफ से तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है. परीक्षा पास करने वालों को सरकार राज्यकर्मी का दर्जा देगी. इसके लिए 12 मार्च तक आवेदन किया जा सकती है. सूत्रों की मानें तो मई माह में इसके लिए परीक्षा करवाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Bihar: ‘जगंलराज के शूरवीरों की बेचैन आत्माएं...’, RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर BJP का पलटवार

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget