एक्सप्लोरर

Patna Metro: पटना मेट्रो के काम में तेजी लाने के लिए नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, किया ये काम

Patna Metro News: नीतीश सरकार पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर को 15 अगस्त 2025 तक चालू करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी को देखते हुए पीएमआरसी में अभियंताओं की प्राथमिकता के तौर पर तैनाती की है.

Patna Metro News: नीतीश सरकार (Nitish Government) ने शहरी आधरभूत संरचना को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने 397 जूनियर इंजीनियरों को विभिन्न नगर निकायों, बुडको, बिहार आवास बोर्ड, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में पदस्थापित किया है. पटना मेट्रो के कार्यों को गति देने के लिए वहां 11 सिविल, 04 इलेक्ट्रिकल एवं 04 मैकेनिकल अभियंताओं की तैनाती की गई है. शुक्रवार (04 अप्रैल) को इसकी जानकारी दी गई.

15 अगस्त से चालू होना है पटना मेट्रो

दरअसल, नीतीश सरकार पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर को 15 अगस्त 2025 तक चालू करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी को देखते हुए सरकार ने पीएमआरसी में भी अभियंताओं की प्राथमिकता के तौर पर तैनाती की है. पटना मेट्रो की शुरुआत जल्द हो यह पटनावासी भी चाहते हैं. 

क्या कहते हैं मंत्री जीवेश कुमार?

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने कहा है कि 397 अभियंताओं के पदस्थापन से सम्राट अशोक भवन, प्रशासनिक भवन, जल जीवन हरियाली मिशन जैसी योजनाओं के काम में और तेजी आएगी. बिहार सरकार के इस बड़े कदम से जल निकासी, सड़क, नाला, पेयजल आपूर्ति, भवन निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता में सुधार होगा. हम शहरी ढांचे को सुदृढ़ और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

इन इंजीनियरों की बहाली बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा की गई है. इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल शाखाओं के इंजीनियरों को पदस्थापित किया गया है. विभाग के स्तर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इलेक्ट्रिकल शाखा से 12 जेई और मैकेनिकल शाखा से 35 जेई का पदस्थापन किया गया है. साथ ही सिविल शाखा से 350 कनीय अभियंताओं को पदस्थापित किया गया है. सभी अभियंताओं को आदेश निर्गत होने की तिथि से एक सप्ताह के अंदर जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ योगदान करने का आदेश दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: एक्शन में बिहार का शिक्षा विभाग, शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए फरमान जारी, क्या है मामला?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget