एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: एक्शन में बिहार का शिक्षा विभाग, शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए फरमान जारी, क्या है मामला?

Bihar Teacher News: प्राथमिक शिक्षा की निदेशक साहिला ने पत्र जारी किया है. यह सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा गया है. पढ़िए पत्र में क्या कुछ निर्देश दिया गया है.

Bihar News: बिहार के शिक्षा विभाग की खामियां सोशल मीडिया पर गिनाने वाले शिक्षकों पर अब कार्रवाई होगी. बिहार का शिक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है. अक्सर विभाग के कार्यरत शिक्षक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभाग की आलोचना करते देखे जाते हैं. अब ऐसा किया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. शिक्षा विभाग की ओर से बीते गुरुवार (03 अप्रैल, 2025) को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया गया है.

प्राथमिक शिक्षा की निदेशक साहिला ने पत्र जारी किया है. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर विभाग की आलोचना करने वाले शिक्षकों को चिह्नित करें और उन पर कार्रवाई करें. पत्र में लिखा गया है कि अक्सर यह देखा गया है कि राज्य के विभिन्न प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कुछ शिक्षक विभागीय नीतियों एवं कार्य प्रणाली के विरोध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर सार्वजनिक रूप से अनुचित टिप्पणियां और वीडियो शेयर करते हैं.

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

पत्र में शिक्षकों को नसीहत देते हुए लिखा गया कि यह आचरण न केवल सेवा नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे शिक्षा विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इसलिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि अपने अधीनस्थ सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को यह निर्देशित करें कि वह विभागीय शिकायत या सुझावों के लिए विभाग द्वारा स्थापित टोल फ्री शिकायत निवारण नंबरों का ही प्रयोग करें. किसी भी परिस्थिति में सोशल मीडिया पर विभाग की नीतियों के संबंध में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी या वीडियो अपलोड नहीं करें. या किसी न्यूज़ चैनल में संचालित नहीं करें.

पत्र में लिखा गया है कि इस आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले शिक्षकों पर बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1976 एवं अन्य संगत आचरण नियमावली के आलोक में विभागीय कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- एक्टर मनोज कुमार के निधन पर क्या बोले CM नीतीश? BJP के नेताओं ने भी जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget