एक्सप्लोरर

बिहार की सियासत पर असदुद्दीन ओवैसी की पहली प्रतिक्रिया, 'मैंने कहा था कि एक दिन...'

Bihar News: बिहार में बीजेपी और सीएम नीतीश कुमार की पार्टी में फिर से मेल होने के साफ संकेत मिलने लगे हैं. इस बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Bihar Politics: बिहार में सियासी बवाल पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदु्द्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया. साथ ही आरजेडी पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार की ये कैसी सियासत है. कभी वो मोदी से तो कभी तेजस्वी यादव से 'निकाह' कर लेते हैं. कभी मोदी से तो कभी तेजस्वी से 'तलाक' ले लेते हैं. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की 'आशिक़ी' बड़ी मज़बूत 'आशिक़ी' है, इन दोनों में 'लैला-मजनू' से भी ज़्यादा मोहब्बत है. बिहार की जनता से भी कहा था कि आप गठबंधन के नाम पर जिसे वोट दे रहे हो उस गठबंधन के नीतीश कुमार एक दिन मोदी के गोद में जाकर बैठ जाएंगे.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेडीयू और आरजेडी  परिवार के बीच सियासी नूरा-कुश्ती की वजह से आज बिहार में मतदाताओं के मत की कोई अहमियत नहीं रह गई. बिहार के लोगों को अब समझना होगा और इनके सियासी मायाजाल से बाहर निकलना होगा, तभी बिहार तरक़्क़ी करेगा.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में सभी को चौंकाते हुए एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी. इस जीत को बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री के तौर पर देखा गया था. हालांकि बाद में पार्टी के चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए. तेजस्वी यादव ने उन्हें आरजेडी में शामिल करवा लिया. अभी पार्टी के पास सिर्फ एक विधायक अख्तरुल इमान हैं. वो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. असदुद्दीन ओवैसी आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस पर अक्सर हमला बोलते रहे हैं.

बिहार में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है जिसके पास 79 विधायक हैं. बीजेपी के पास 78, जेडीयू के पास 45, कांग्रेस के पास 19, माले के पास 12, हम के पास चार, सीपीआई के पास दो, सीपीएम के पास दो और एक निर्दलीय विधायक हैं.

RJD ने जीतन राम मांझी को दिया बिहार के CM पद का ऑफर, HAM पार्टी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget