एक्सप्लोरर

'हमको कुछ नहीं चाहिए...', बोलकर 2 बार CM बन गए नीतीश कुमार; INDIA संयोजक चुनाव से पहले क्यों रट रहे पुरानी बात?

यह पहली बार नहीं है, जब बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी पद को लेकर इस तरह का बयान दे रहे हैं. नीतीश पहले भी कुछ नहीं चाहिए बोलकर 2 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं.

विपक्षी गठबंधन INDIA के संयोजक पद को लेकर जारी माथापच्ची के बीच नीतीश कुमार ने अपना पुराना बयान दोहराया है. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा- न हमको कुछ बनना है, न हमको कुछ नहीं चाहिए. हमारा बस एक ही लक्ष्य है, सबको साथ लेकर चलने का. पिछले 2 दिन में नीतीश कुमार 2 बार यह बयान दे चुके हैं. 

हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब नीतीश किसी पद को लेकर इस तरह का बयान दे रहे हैं. वह पहले भी कुछ नहीं चाहिए बोलकर 2 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं. पहली बार 1999 में और दूसरी बार 2020 में. 1999 में नीतीश 7 दिन के लिए ही मुख्यमंत्री बन पाए थे.

ऐसे में सियासी गलियारों में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर INDIA संयोजक के प्रबल दावेदार नीतीश कुमार यह बयान क्यों दे रहे हैं?

INDIA संयोजक को लेकर नीतीश ने क्या कहा?
मुंबई की मीटिंग में इंडिया गठबंधन के संयोजक का फैसला हो जाएगा. इंडिया गठबंधन में एक ही संयोजक का पद होगा. क्या आप इंडिया गठबंधन के संयोजक हो सकते हैं? पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि मेरी कोई व्यक्तिगत महत्वकांक्षा नहीं है. 

नीतीश ने आगे कहा कि हम तो बराबर यह बात कह रहे हैं. हम सबको एकजुट करना चाहते हैं, जो हो भी गया है. सब कोई मिलकर अब फैसला करेंगे और बैठक के बाद इसकी जानकारी सभी लोगों को दे दी जाएगी.

नीतीश ने आगे कहा कि बीजेपी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. नीतीश ने यह भी दावा किया कि आने वाले वक्त में कुछ और पार्टियां इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी. 

जब नहीं चाहिए पद... बोलकर CM बन गए नीतीश

किस्सा- 1:  साल 2000 में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए. आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन सरकार बनाने से काफी दूर रह गई. एनडीए गठबंधन के पास भी बहुमत नहीं था. हालांकि, गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा कर दिया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान अपनी जीवनी में लिखते हैं- विधायकों की संख्या जुटाने के लिए अटल बिहारी और जॉर्ज साहेब ने मुझे मुख्यमंत्री बनकर बिहार जाने के लिए कहा. उन दोनों का मानना था कि मैं अगर मुख्यमंत्री बना तो आरजेडी-कांग्रेस के दलित विधायक साथ आएंगे.

पासवान आगे लिखते हैं- काफी सोच-विचार के बाद मैंने मुख्यमंत्री नहीं बनने का फैसला किया. इसके बाद नीतीश का नाम आगे बढ़ाया गया. नीतीश उस वक्त केंद्रीय कृषि मंत्री थे. ऑफर आते ही उन्होंने 'हमको नहीं चाहिए' ठुकरा दिया. 

पासवान के मुताबिक नीतीश को यह डर सता रहा था कि अगर बहुमत साबित नहीं कर पाए, तो बिहार में ही रहना पड़ेगा. ऐसे में केंद्र का मंत्री पद हाथ से चला जाएगा. अटल और जॉर्ज नीतीश के इस डर को भांप गए और उन्हें आश्वासन देकर बिहार भेजा.

नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. हालांकि, बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से 7 दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ने के 2 महीने बाद नीतीश फिर केंद्र में मंत्री बन गए.

किस्सा- 2 : साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी बन गई. इस चुनाव में आरजेडी को 75, बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, कांग्रेस को 19 और अन्य को 32 सीटें मिली.

126 विधायकों के साथ एनडीए ने सरकार बनाने का दावा ठोक दिया, जिसमें बीजेपी के 74 और जेडीयू के 43 विधायक शामिल थे. 

एनडीए ने जैसे ही सरकार बनाने का दावा किया, नीतीश ने मुख्यमंत्री नहीं बनने की बात कही दी. रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार ने BJP हाईकमान से कहा कि 'हमको अब कोई पद' नहीं चाहिए. आप अपनी पार्टी से मुख्यमंत्री बनवा लीजिए.

नीतीश के बयान सुनने के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया. हालांकि, प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद नीतीश मुख्यमंत्री बनने को राजी हो गए, लेकिन 2 साल के भीतर ही एनडीए से अलग हो गए. 

मुख्यमंत्री नहीं बनने की बात नीतीश कुमार कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कह चुके हैं.

संयोजक बनने के 'गुण' फिर क्यों दोहरा रहे पुरानी बात?
जेडीयू के सलाहकार और नीतीश कुमार के करीबी केसी त्यागी ने कहा है कि नीतीश कुमार में संयोजक और प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं, लेकिन हम किसी पद के लिए दावेदार नहीं हैं. त्यागी के बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर नीतीश और उनकी पार्टी के लोग यह क्यों बोल रहे हैं?

नीतीश कुमार अभी बिहार में महागठबंधन के नेता और मुख्यमंत्री हैं. चर्चा के मुताबिक आरजेडी चाहती है कि नीतीश संयोजक बनते ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर दिल्ली पर ध्यान दें. संयोजक के लिए गठबंधन में पहले से दिल्ली ऑफिस लेने की घोषणा हो चुकी है.

नीतीश कुमार संयोजक के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी बने रहना चाहते हैं. इसको लेकर जेडीयू और आरजेडी में शह और मात का खेल भी शुरू हो गया है. हाल ही में लालू यादव ने इंडिया गठबंधन में 4 संयोजक बनाने की बात कही थी. 

उनके इस बयान को नीतीश पर दबाव बनाने के रूप में देखा गया. आरजेडी के भीतरखाने एक कथित समझौते की भी चर्चा है. इसके मुताबिक नीतीश कुमार दिल्ली शिफ्ट होते ही मुख्यमंत्री की कुर्सी तेजस्वी को सौंप देंगे.

जानकारों का कहना है कि नीतीश की राजनीति का यह पुराना स्टाइल रहा है. नीतीश जो चाहते हैं, वो दूसरों से बुलवाकर लेना चाहते हैं. अगर संयोजक का पद भारी मान-मनौव्वल के बाद उन्हें मिलता है, तो मुख्यमंत्री की कुर्सी 24 तक नहीं छोड़नी होगी.

नीतीश क्यों है संयोजक के प्रबल दावेदार?

- INDIA गठबंधन में 12 पार्टियों को साथ लाने का काम नीतीश कुमार ने किया है. इन पार्टियों में सपा, तृणमूल और आम आदमी पार्टी प्रमुख हैं. इन दलों का क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत जनाधार है.

- - बिहार में नीतीश कुमार पिछले 25 सालों में 9 दलों के साथ गठबंधन कर सरकार चला चुके हैं. इनमें बीजेपी, कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी और आरजेडी, एलजेपी जैसे क्षेत्रीय पार्टी शामिल हैं. वर्तमान में कम सीट होने के बावजूद नीतीश गठबंधन के साथ मुख्यमंत्री बने हुए हैं. 

- बीजेपी के साथ रहने के बावजूद नीतीश कुमार की छवि सेक्युलर रही है. नीतीश अपने 3 सी (करप्शन, क्राइम और कम्युनलिज्म) से समझौता नहीं करने के संकल्प को बार-बार दोहराते रहे हैं. 

- नीतीश कुमार बिहार में करीब 16 साल से मुख्यमंत्री हैं और केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं, लेकिन अब तक उन पर व्यक्तिगत रूप से कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है. इंडिया गठबंधन के बाकी नेता भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानगंज: सरकारी अफसर की हत्या करने वाला रामधनी यादव एनकाउंटर में ढेर, DSP सहित दो पुलिसकर्मी घायल
सुल्तानगंज: सरकारी अफसर की हत्या करने वाला रामधनी यादव एनकाउंटर में ढेर, DSP सहित दो पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर जीतन राम मांझी बोले- 'मार दिया तो मार दिया', बढ़ा सियासी पारा
दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर जीतन राम मांझी बोले- 'मार दिया तो मार दिया', बढ़ा सियासी पारा
बिहार विधान परिषद उपचुनाव: BJP ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, CM सम्राट के खास को मौका
बिहार विधान परिषद उपचुनाव: BJP ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, CM सम्राट के खास को मौका
Patna News: 'पापा जहां भी हैं, लौट आएं...', सात समंदर पार से पटना की सड़कों पर पिता को ढूंढने आया बेटा
'पापा जहां भी हैं, लौट आएं...', सात समंदर पार से पटना की सड़कों पर पिता को ढूंढने आया बेटा

वीडियोज

Mumbai Crime: मीरा रोड हमला: कलमा पढ़ने को कहा, फिर चाकू से वार | ATS | Mira Road Crime
Maharashtra: धिरेंद्र शास्त्री को कंट्रोवर्सी पसंद है
Bollywood News: तीन दिग्गज आए साथ… ‘Kalki 2’ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? | Khabar Filmy Hain
West Bengal Election: क्या PM Modi की रणनीति से Mamata की नींद उड़ी? | ABP News
Saas Bahu Aur Saazish: Aarambhi का इम्तिहान! अस्पताल में घायलों की सेवा और बेटे के accident का सदमा | DR. Aarambhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुरंत हटाया जाए...' UP के 'सिंघम' IPS अजय पाल शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
'तुरंत हटाया जाए...' UP के 'सिंघम' IPS अजय पाल शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, SC पहुंचा मामला
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, लखनऊ में भी छाए बादल
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, लखनऊ में भी छाए बादल
Donald Trump Rating: ईरान के खिलाफ जंग छेड़कर ट्रंप कर बैठे अपना तगड़ा नुकसान, सर्वे में हुआ खुलासा, अब पीटेंगे अपना सिर
ईरान के खिलाफ जंग छेड़कर ट्रंप कर बैठे अपना तगड़ा नुकसान, सर्वे में हुआ खुलासा, अब पीटेंगे अपना सिर
IPL Points Table: पंजाब-राजस्थान मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर किसका कब्जा
पंजाब-राजस्थान मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर किसका कब्जा
'5 मिनट शादी में जाकर कमा लूंगा...', 6 साल में बनी महाफ्लॉप फिल्म, शाहरुख खान ने नहीं ली 95 लाख फीस
'5 मिनट शादी में...', 6 साल में बनी महाफ्लॉप फिल्म, शाहरुख खान ने नहीं ली 95 लाख फीस
Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक मौसम विभाग का क्या है अलर्ट, जानें
दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक मौसम विभाग का क्या है अलर्ट, जानें
कार के पेट्रोल टैंक में पानी ले सकता है इंजन की जान, इन टिप्स से तुरंत मिल जाएगी मदद
कार के पेट्रोल टैंक में पानी ले सकता है इंजन की जान, इन टिप्स से तुरंत मिल जाएगी मदद
कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'
कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'
Embed widget