West Bengal Election: क्या PM Modi की रणनीति से Mamata की नींद उड़ी? | ABP News
सिक्किम के गंगटोक में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रैक सूट पहनकर फुटबॉल को किक मार रहे थे, तो वो किक सिर्फ खेल का हिस्सा नहीं थी। टेक्निकली कोई भी किक 680 किलोमीटर दूर नहीं जा सकती, लेकिन पॉलिटिकली इस किक की गूँज सीधे कोलकाता के कालीघाट तक सुनाई दी है। गंगटोक से लगाई गई इस किक का असली 'गोलपोस्ट' पश्चिम बंगाल है, जहाँ कल दूसरे चरण का मतदान होना है। गोलपोस्ट पर खड़ी हैं ममता बनर्जी और इस पूरे मैच के सबसे बड़े जज यानी 'रेफरी' हैं बंगाल के वोटर। पीएम मोदी ने खेल-खेल में बंगाल के युवाओं को संदेश दे दिया है कि दिल्ली का कप्तान अब मैदान में उतर चुका है। क्या पीएम मोदी का यह 'स्पोर्ट्समैन अवतार' बंगाल के वोटरों के मन में चल रहे चुनावी समीकरण को बदल देगा? क्या सिक्किम की शांति से शुरू हुई यह किक बंगाल के राजनीतिक बवंडर में गोल कर पाएगी? देखिए पीएम मोदी के इस 'पॉलिटिकल फुटबॉल' का पूरा इनसाइड विश्लेषण।"
























