एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बेगूसराय की घटना पर संवेदनशील नहीं हैं नीतीश कुमार? हंसी को लेकर उठे सवाल के पीछे की सच्चाई जानें

Bihar News: नीतीश कुमार बेगूसराय की घटना को लेकर बुधवार को मीडिया को बयान दिया था. वो खुद पत्रकारों को देखकर बात करने के लिए रुके थे. पढ़िए पूरी खबर.

पटना: बिहार के बेगूसराय में गोलीकांड (Begusarai Firing) की घटना को लेकर सियासी बवाल जारी है. बुधवार को इस मामले में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने डीजीपी के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली. इस बीच सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगने लगा कि वो बेगूसराय की घटना को लेकर संवेदनशील नहीं हैं. मीडिया को बयान देते समय उनकी हंसी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. आइए इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की सच्चाई क्या है वो जानते हैं.

दरअसल, बीते बुधवार को कुछ चैनल के रिपोर्टर्स नीतीश कुमार के आवास के सामने खड़े थे. नीतीश कुमार सात नंबर बंगले से एक अणे मार्ग जा रहे थे. इसी बीच उनकी नजर रिपोर्टर्स पर पड़ी तो वह रुक गए. इस दौरान बेगूसराय की घटना को लेकर नीतीश कुमार बयान दे चुके थे, लेकिन इसी बीच में एक न्यूज एजेंसी का रिपोर्टर पहुंचा और उसने फिर से वही सवाल कर दिया जिसका नीतीश कुमार पहले ही जवाब दे चुके थे.

यह भी पढ़ें- Shoot Out in Begusarai: गोलीकांड के विरोध में सड़क पर उतरी BJP, नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी, ADG ने दी ये जानकारी

इसके बाद नीतीश कुमार हंसते हुए दोबारा जवाब देने लगे कि ये बात तो वो कह ही चुके हैं. फिर दोबारा उन्होंने बयान दिया. इस दौरान खुद नीतीश कुमार ने यह बात कही कि वो रिपोर्टर्स को देखकर उनसे बात करने के लिए ही रुके थे. इसलिए वो रुक गए और रिपोर्टर्स से हंसकर पूछने लगे कि हम तो आप लोग को देखे तो रुक गए.

मुख्यमंत्री को दिखानी चाहिए गंभीरता: सुशील मोदी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बेगूसराय की घटना को लेकर बुधवार को कहा- "संभवतः बिहार के इतिहास में यह पहली घटना है जब 30 किलोमीटर की दूरी में बाइक से चलते हुए लोगों को गोली मारी गई है. बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा गोली चली. मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि साजिश है तो आपकी पुलिस क्या कर रही थी? मुख्यमंत्री को गंभीरता दिखानी चाहिए. आप हंस रहे हैं और हल्के तरीके से ले रहे हैं. आपको तो दुख प्रकट करना चाहिए. "

यह भी पढ़ें- Begusarai News: साइको शूटर्स के आतंक पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, नहीं पकड़े गए बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget